Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में इन दिग्गजों की साख दांव पर,किसकी होगी जीत…
    News

    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में इन दिग्गजों की साख दांव पर,किसकी होगी जीत…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है. एमवीए को सत्ता में वापसी की उम्मीद है. वहीं, महायुति सत्ता को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इस कड़े मुकाबले में दोनों ही खेमों में कद्दावर नेता हैं जिनकी साख दांव पर लगी है.

    महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बुधवार को एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर मतदान है. महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों के लिए मतदान है. महाराष्ट्र में दो प्रमुख गठबंधनों एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति जो वर्तमान में सत्ता में है और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है.

    2019 के बाद से जब पिछली विधानसभा हुई थी तब से राज्य में दो बड़े विभाजन हुए हैं. इनमें अजीत पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को विभाजित किया है. इसलिए इस चुनाव में सेना बनाम सेना और पवार बनाम पवार के बीच चुनौती देखने को मिलेगा.

    महायुति में सीटों की बंटवारा
    मौजूदा चुनावी मुकाबले में 4,136 उम्मीदवार हैं. इनमें 2,086 निर्दलीय शामिल हैं. महायुति में भाजपा 149 निर्वाचन क्षेत्रों में, शिवसेना 81 में और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 59 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं.

    एमवीए में सीटों का विभाजन

    एमवीए में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि शिवसेना के 95 प्रतियोगी हैं और राकांप का प्रतिनिधित्व 86 उम्मीदवार कर रहे हैं. इस बीच, बहुजन समाज पार्टी ने 237 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि ऑल इंडिया
    मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन 288 सदस्यीय विधानसभा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे, जो 23 नवंबर को घोषित होने वाले हैं, संभावित रूप से दो उम्मीदवारों के राजनीतिक करियर का अंत कर सकते हैं.

    महाराष्ट्र के इन दिग्गजों की साख दांव पर

    महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार, सीएम एकनाथ शिंदे, शिव सेना उद्धव ठाकरे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार,आदित्य ठाकरे, मिलिंद देवरा, जीशान सिद्दीकी, वरुण सरदेसाई, सुरेश पाटिल और नवाब मलिकस शाइना एनसी, अमीन पटेल, नाना पटोले, अविनाश ब्रह्मणकर, चंद्रशेखर बावनकुले, सुरेश भोयर, सदा सरवणकर, अमित ठाकरे, संजय निरुपम, छगन भुजबल, मणिकराव शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, आशीष शेलार, अमित देशमुख, नितेश राणे शामिल है.

    झारखंड के इन नेताओं के भाग्य का फैसला आज

    झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज है. यहां एनडीए का मुकबला सत्तारुढ़ इंडिया गठबंधन से है. झारखंड में आज 38 विधासभा सीटों पर वोटिंग है. कद्दावर नेताओं के परिवार के सदस्य चुनावी अखाड़े में हैं. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और बीजेपी एवं विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी समेत 528 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी रामगढ़ सीट से उम्मीदवार हैं.

    Post Views: 905

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का स्वास्थ्य हुआ खराब, देहरादून के अस्पताल में हुए भर्ती…
    Next Article राजस्थान में पहली बार अग्निवीर को शहीद का दर्जा, आतंकियों ने जितेंद्र सिंह के सिर में मारी थी गोली,इसलिये मिला शहीद का दर्जा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?