Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रिकेटर ने बताया वो कारण जिसकी वजह से करने लगे थे बांग्लादेश की ‘कप्तानी’, जानकर हैरान रह जाएंगे आप…
    समाचार

    क्रिकेटर ने बताया वो कारण जिसकी वजह से करने लगे थे बांग्लादेश की ‘कप्तानी’, जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

    By Tv 36 HindustanSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम किरदार निभाया। पंत ने शानदार शतक जमाया जिसके कारण उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन एक और वजह रही जिसके चलते पंत का नाम जोर-शोर से लिया गया। पंत बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की ‘कप्तानी’ करने लगे थे। अब पंत ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

    पंत ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 39 रन बनाकर आउट हो गया था। दूसरी पारी में पंत ने मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक ठोका जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इसी दौरान पंत बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए थे।

    मैच के बाद सबा करीम ने पंत से इस बारे में सवाल किया। सबा करीम ने पूछा, “तस्कीन अहमद जब गेंदबाजी कर रहे थे तब आप उनके लिए फील्डिंग सेट क्यों कर रहे थे। बांग्लादेश के कप्तान आप हैं या शांतो? तस्कीन ने आपकी बात भी मान ली थी, ऐसा क्यों?”

    इस पर पंत ने कहा, “अजय भाई से जब भी मैदान के बाहर बात होती है तो यही कहते हैं कि क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, चाहे अपनी टीम से खेलें या दूसरी टीम से। वहां कोई फील्डर नहीं था। उन्होंने एक ही जगह पर दो फील्डर खड़े कर रखे थे तो मैंने बता दिया कि यहां भी एक फील्डर लगा दो।”

    ये है मामला
    पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब तस्कीन अहमद गेंदबाजी करने आए। वह शांतो के साथ मिलकर फील्डिंग सेट कर रहे थे। तभी पंत ने उन दोनों को शॉर्ट मिडविकेट की तरफ इशारा करते हुए कहा, “भाई इधर आएगा एक, भाई एक इधर।”

    शांतो और तस्कीन ने उनकी बात मान भी ली और वहां फील्डर भी लगा दिया।

    Post Views: 1,925

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमार्केट में मिल रहे हैं नकली आदिवासी हेयर ऑयल, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका, बाल होंगे घुटने तक लंबे…
    Next Article बालों के झड़ने का आंत की सेहत से क्या है कनेक्शन, जानिए क्या होता है गट हेल्थ और कैसे रोके हेयरफॉल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …

    March 7, 2026

    ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…

    March 7, 2026

    एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …
    • ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…
    • एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…
    • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…
    • महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?