Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार लगातार धीमी होने के बीच मरने वालों की संख्या में इजाफा
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार लगातार धीमी होने के बीच मरने वालों की संख्या में इजाफा

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 26 मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार लगातार धीमी होने के बीच पिछले 24 घंटे में इसकी चपेट में आकर 4,100 मरीजों ने दम तोड़ा है। इसी के साथ अब कुल मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख 20 हजार 855 तक पहुंच गया है। यह संख्या पिछले कुछ दिनों से 100 से कम थी।

    इस दौरान, कोरोना संक्रमण के 1,660 नये मामले दर्ज हुये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 30 लाख 18 हजार 032 तक पहुंच गई है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,349 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद इस महामारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 24 लाख 80 हजार 436 हो गई है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4,789 घटकर 16,741 रह गई है।

    उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत और सक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है।

    केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 410 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 5,219 रह गई। वहीं, 872 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,57,300 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67,631 हो गया है।

    महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 4,078 की कमी आने के बाद ये अब 892 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 346 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,24,560 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,779 हो गया है।

    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1834 पर बराकरार है। इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39,03,286 हो गई है। वहीं राज्य में चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40,048 पर पहुंच गया है।
    असम में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 1363 पर बरकरार रही, वहीं इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 716193 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 6639 पर स्थिर रहा।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 43 घटकर 738 रह गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21197 पर स्थिर है। राज्य में 1995137 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 44 घटकर 575 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। इस महामारी से 786388 लोग निजात पा चुके हैं।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 38 घटकर 552 रह गई है और राज्य में अभी तक 428903 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 7691 पर स्थिर है।
    ओडिशा में कोरोना के 87 मामले घटकर 442 हो गए हैं। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1277819 पर बरकरार है तथा मृतकों का आंकड़ा 9117 पर स्थिर है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले एक घटकर 491 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2046502 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 23493 पर पहुंच गया है।
    तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 29 की कमी आने के बाद इनकी संख्या अब 446 रह गई हैं। कुल 3414141 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 38025 पर बरकरार है।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामले 11 बढ़कर 466 हो गए हैं, जबकि 100 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1837742 तक पहुचं गई है। राजधानी में मृतकों का आंकड़ा 26150 है।
    आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 429 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात ने वालों की संख्या बढ़कर 2304248 हो गई है। मृतकों की संख्या 14730 पर स्थिर है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 282 रह गए हैं तथा अब तक 1212621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 10942 है।
    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले एक घटकर 283 रह गए हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1272999 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9551 पर स्थिर है।
    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 132 स्थिर है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1030126 हो गई है। राज्य में अभी तक 10734 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।
    पंजाब में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 115 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741147 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17740 पर स्थिर है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाप बेटी का रिश्ता एक बार फिर हुआ शर्मसार : पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार…फिर मां के प्रेमी ने भी किया बलात्कार…ऐसे हुआ मामले खुलासा…
    Next Article रायपुर शहर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने दी पाखंडियों को तेलीबांधा तालाब में दी फांसी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?