रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित हो रहे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक श्री लखेश्वर बघेल, विधायक श्री राजमन बेंजाम, श्री बलराम मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
