नई दिल्ली:– कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है और बहुत से लोगों को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। यह एक तरह की चर्बी (लिपिड) है, जो खून की नसों को बंद कर सकती है। अगर शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाए, तो यह दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमकर ब्लॉकेज बना सकता है। ज्यादा तले-भुने और मीठा खाने, एक्सरसाइज नहीं करने, जंक फूड खाने, ज्यादा अल्कोहल और स्मोकिंग करने, मोटापा और डायबिटीज की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें? Paediatrician डॉक्टर दीपिका राणा कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक देसी नुस्खा नाता रही हैं। उनका मानना है कि यह नुस्खा हार्ट से बचा सकता है और कब्ज की समस्या में भी आराम दे सकता है
आधा चम्मच अर्जुन की छाल
थोड़ी दालचीनी
एक गिलास पानी
आधा चम्मच अर्जुन की छाल और थोड़ी सी दालचीनी को एक बर्तन में डालकर एक गिलास पानी डालें
इस मिश्रण को अच्छी तरह उबाल लें
जब पानी उबालकर आधा रह जाए तो इसे छान लें
डॉक्टर ने बताया कि अर्जुन की छाल और दालचीनी का पानी का सेवन आप सुबह कर सकते हैं। इस पेय पदार्थ को आपको चाय की तरह घूंट घूंट में पीना है। इसके नियमित सेवन से आपको कोलेस्ट्रॉल को काबू करने में मदद मिल सकती है।
