Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डॉक्‍टर ने दी चेतावनी, कहा- ब्रश करने के दौरान न करें यह गलतियां, समय से पहले गिर जाएंगे सारे दांत…
    News

    डॉक्‍टर ने दी चेतावनी, कहा- ब्रश करने के दौरान न करें यह गलतियां, समय से पहले गिर जाएंगे सारे दांत…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हमारे शरीर में अधिकांश संक्रमण मुंह के माध्यम से फैलते हैं. इसलिए नियमित रूप से मुंह की सफाई करना बहुत जरूरी है. हालांकि, कई लोग ब्रश करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं. जो उनके दांतों और मसूड़ों को प्रभावित करते हैं और ब्लीडिंग का कारण बनते हैं. इसके अलावा, ठीक से ब्रश न करने से दांत दर्द और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में ब्र. कैसे करें इसके बारे में मशहूर दंत चिकित्सक डॉ. विकास गौड़ से जानते है. डॉ. विकास गौड़ इस खबर में कई सवालों का जवाब देते नजर आएं, जिसमें शामिल है कि मुझे किस प्रकार का ब्रश का उपयोग करना चाहिए? ब्रश कितने दिन में बदलना चाहिए? आदि…

    इन सभी सवालों का जवाब देते हुए डॉ. विकास गौड़ का कहना है कि ओरल हेल्थ के लिए लोगों को टूथब्रश का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं करना चाहिए. आमतौर पर यही समझाया जाता है कि ब्रश को 3 महीने में एक बार जरूर बदलना चाहिए. विशेषकर बीमार होने पर ब्रश बदलने की सलाह दी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि लंबे समय तक टूथब्रश का इस्तेमाल करने से ब्रश पर बैक्टीरिया जमा होने और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही दिन में दो बार ब्रश करने की भी सलाह दी जाती है. डॉ. गौड़ का कहना है कि ज्यादा देर तक ब्रश करने से बेहतर है कि व्यक्ति किसी अच्छे टूथपेस्ट से 2 से 4 मिनट तक ही ब्रश करें.

    कई लोगों का मानना ​​है कि अगर वे लंबे समय तक जमकर ब्रश करेंगे तो उनके दांत साफ रहेंगे. लेकिन ऐसा करने से नुकसान ज्यादा होता है. बहुत देर तक ब्रश करने से दांतों का इनेमल घिस सकता है, साथ ही उन्होंने ने आगे कहा कि ब्रश करने की उचित तकनीक का पालन करना चाहिए. कुछ लोग केवल किनारों पर ही ब्रश करते हैं. ऐसा करने से मसूड़े घिस जायेंगे. ब्रश करते समय ऊपर से नीचे.. नीचे से ऊपर तक सफाई करनी चाहिए. बहुत से लोग अपने दांतों के केवल सामने वाले हिस्से को ही ब्रश करते हैं. डॉ. गौड़ ने आगे कहा कि दांतों के साथ-साथ जीभ को भी साफ करना जरूरी है. दुर्गंध से बचने के लिए टंग क्लीनर और ब्रश को साफ करना चाहिए. चारकोल पाउडर और मंजन के इस्तेमाल से दांतों का इनेमल घिसने का खतरा रहता है. इसलिए ऐसी चीजों से बचना चाहिए” –विकास गौड़, दंत चिकित्सक

    वहीं, डॉक्टर गौड़ का यह भी कहना है कि खाने के बाद दांतों में फंसा खाना निकालने के लिए दांतों को साफ अच्छी तरह से करनी चाहिए. ऊबड़-खाबड़ दांतों वाले लोगों को ऐसे ब्रश का उपयोग करना चाहिए, जो ब्रिसल्स के अंदर तक जाते हो. डॉक्टर गौड़ ने आगे कहा कि टूथब्रश खरीदते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि टूथब्रश के ब्रिसल्स मुलायम हो. हर 6 महीने में एक बार दंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि ऐसी सावधानियां बरतने से दांत स्वस्थ रहेंगे.

    Post Views: 705

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधान की फसल में कितनी बार यूरिया डालें, एक्सपर्ट की ये सलाह मान ली तो मिलेंगे चमचमाते चावल…
    Next Article अगर आपने नहीं कराई है राशन कार्ड की eKYC तो अनाज मिलना हो जाएगा बंद, जानें क्या है लास्ट डेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…

    March 8, 2026

    पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …

    March 8, 2026

    आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…

    March 8, 2026

    जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…
    • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …
    • आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…
    • जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…
    • भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?