Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिका, चीन, ब्रिटेन ,जापान सहित बड़े देशों की आर्थिक सेहत बिगड़ रही…….
    News

    अमेरिका, चीन, ब्रिटेन ,जापान सहित बड़े देशों की आर्थिक सेहत बिगड़ रही…….

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : दुनिया के बड़े देशों की इकोनॉमी जहां भंवर में फंसी है तो वहीं भारत तेजी से उभर रहा है. चाहे अमेरिका हो या चीन, जापान हो या ब्रिटेन…बड़े देशों की आर्थिक सेहत बिगड़ रही है. अमेरिका जहां भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबा है तो वहीं चीन का रियल एस्टेट संकट उसकी अर्थव्यवस्था को निगलने लगा है. हाल ही में दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ब्रिटेन और जापान मंदी के चक्रव्यूह में फंस गई हैं.

    लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी ग्रोथ निगेटिव है, जिसके चलते ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है. जबकि जापान की हालात तो और भी खराब है. आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक साल 2026 में भारत जापान को और साल 2027 में जर्मनी को पछाड़ कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा, लेकिन जापान और जर्मनी की जो हालात दिख रही है, उससे लग रहा है कि भारत की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो जाएगी. ब्रिटेन मंदी की चपेट में

    ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि देश की इकोनॉमी सिकुड़ रही है. ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) के मुताबिक दिसंबर तक देश के जीडीपी में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है. इससे पहले जुलाई-सितंबर के बीच यह 0.1 फीसदी लुढ़ता. लगातार जीडीपी ग्रोथ निगेटव रहने से देश मंदी के मुहाने पर खड़ा हो गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था करीब दो साल से स्थिर बनी हुई है.

    जापान के हाथ से फिसला टॉप 3 इकोनॉमी का ताज जापान जो विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी हुआ करता था, उसके हाथ से ये ताज निकल गया है. पिछले साल जापान की इकॉनमी 1.9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी. जापान की इकॉनमी 4.2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. डॉलर के मुकाबले जापानी करेंसी येन की कीमत में गिरावट ने वहां की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है.

    वहीं देश की बढ़ती उम्र, घटती आबादी ऐसे फैक्टर हैं, जिसने जापान की इकोनॉमी पर चोट का काम किया. जापान की इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर से खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गई है. 4.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है. जर्मनी के ग्रोथ में ठहरावजापान की अर्थव्यवस्था के सिकुड़ने से जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन तो गया, लेकिन उसके सामने कई चुनौतियां है. जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4.73 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं भारत की अर्थव्यवस्था का साइज 4.11 ट्रिलियन डॉलर है.

    आर्थिक हालातों में बदलाव के चलते जर्मनी चुनौतियों से जूझ रहा है. वहीं भारत के लिए अनुकुल माहौल बन रहा है. जर्मनी की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है. जर्मनी में उपभोक्ता मांग निचले स्तर पर है, मांग बेहद कम है, मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट पर सुस्ती की मार पड़ रही है. खराब रिसोर्स, बूढ़ी होती आबादी और आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्था होने के चलते जर्मनी की चुनौतियां बढ़ रही है. यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण जर्मनी को हाई प्राइस फ्यूल की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है.

    स्किल बेस्ड लेबर की कमी के चलते जर्मनी का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रभावित हो रहा है. हालात ऐसे हैं कि यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी में महंगाई चरम पर है.जर्मनी में एनर्जी की कीमत आसमान छू रही है . वहां ग्रोथ में ठहराव आ गया है. प्राकृतिक संसाधन घट रहे हैं. भारत की अर्थव्यवस्था का हाल जापान और जर्मनी की आर्थिक हालात जैसी दिख रही है, उससे लग रहा है कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा.भारत की आर्थिक सेहत को देखें तो यहां माहौल अनुकुल बना हुआ है. देश की इकोनॉमी भाग रही है. वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 7.8 फीसदी की दर से वृद्धि की. जीडीपी ग्रोथ पूर्वानुमानों से बेहतर हैं. विश्व बैंक, फिच, एडीबी जैसी रेटिंग एजेंसियों ने भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ा दिया है.

    वित्त वर्ष 2023-24 के में भारत का जीडीपी ग्रोथ 7.3 फीसदी रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 प्रतिशत रहा था. देश की यंग पॉपुलेश उसकी सबसे बड़ी ताकत है, देश की दो-तिहाई से अधिक आबादी वर्किंग एज में है, जो देश में ज्यादा गुड्स के उत्पादन का सबसे बड़ा हथियार है. जहां चीन, जापान, जर्मनी जैसे देशों की जनसंख्या बूढ़ी हो रही है, भारत यंग है, जिससे उसे डेमोग्राफिक डिविडेंड का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा नए अविष्कार, विदेशी कंपनियों का आकर्षण, बढ़ता निवेश भारत की इकॉनमी को ताकत दे रही है. मजबूत घरेलू मांग, विदेशी निवेश में बढ़ोतरी और निवेश के लिए सकारात्मक माहौल भारत की अर्थव्यवस्था को बल दे रहे हैं.

    जहां दुनिया में मंदी, महंगाई और युद्ध में फंसी हुई है, भारत अगले पांच सालों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

    Post Views: 0

    China Hindi khabar Hindi news hindinews india The economic health of big countries including America Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगा 50 फ़ीसदी महंगाई भत्ता……
    Next Article बच्चों के कान के संक्रमण को नजर नजरअंदाज करना भविष्य के लिए हो सकता है खतरनाक साबित…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?