भोपाल, 18 दिसंबर। देश के उत्तरी हिस्से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश भर में ठंड का असर बढ़ गया है। इससे कई स्थानों पारा छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ठंड का ऐसा प्रभाव अभी कम से कम तीन दिन रहने का अनुमान है।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि जम्मू काश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने से ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। यह स्थिति अभी राज्य में कम से कम तीन दिन तक और रहने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी दिशा में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के जिलों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्र के अलावा दतिया और इसके आसपास के क्षेत्र में शीत लहर की संभावना है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर, चंबल, दतिया, सागर संभाग के जिलों में पाला पड़ने के आसार है। इसी कई स्थानों कोहरे पड़ने की संभावना भी है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्द हवाओं के प्रभाव के चलते कल दिन का तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 21़ 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी गिरावट आयी है। यहां तक ग्वालियर व इंदौर संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी प्रकार इंदौर में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी।
मौसम विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटों के दौरान अब रात में ठंड का असर बढ़ेगी। यहां तक रात के समय तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने अनुमान है।
#diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel cold increased due community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh north wind patients PM Narendra modi Police Raigarh The effect