Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आ गया देश का दुश्मन तहव्वुर राणा: दिल्ली एयरपोर्ट से तिहाड़ जेल तक पुलिस-कमांडो तैनात; बुलेटप्रूफ गाड़ी से जाएगा ‘देश का दुश्मन…
    News

    आ गया देश का दुश्मन तहव्वुर राणा: दिल्ली एयरपोर्ट से तिहाड़ जेल तक पुलिस-कमांडो तैनात; बुलेटप्रूफ गाड़ी से जाएगा ‘देश का दुश्मन…

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा गुरुवार को भारत पहुंचेगा। दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर विशेष विमान लैंड होगा। भारत पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी राणा को हिरासत में ले लेगी। बुलेटप्रूफ गाड़ी में राणा को NIA हेडक्वार्टर लाया जाएगा। राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी हाई अलर्ट कर दिया है। स्वाट कमांडो भी तैनात हैं।

    पाकिस्तान का पहला बयान

    तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के पर पाकिस्तान की तरफ से पहला बयान आया है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है, उसकी कनाडाई नागरिकता बहुत साफ है।

    बीजेपी श्रेय लेने की आदत है

    कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि तहव्वुर राणा अमेरिका में कानूनी प्रक्रिया से गुजरा है। मुझे याद है कि चिदंबरम ने राणा के अपराध और पूरी साजिश को साबित करने के लिए हज़ारों पन्नों का दस्तावेज़ दिया था। पिछली सरकार ने भी प्रयास किए थे। बीजेपी को हर किसी का श्रेय लेने की आदत है।

    भारत के कानून से सजा दिलाएंगे
    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आरोपियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कसाब जो पकड़ा गया था उसे भी बिरयानी खिलाते थे। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया था उन्हें हम भारत की ज़मीन पर, भारत के कानून से सजा दिलाएंगे।

    Marksman को भी स्टैंडबाय पर रखा
    सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा रहा तहव्वुर राणा को बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठाया जाएगा। Marksman गाड़ी को भी स्टैंडबाय पर रखा है। दिल्ली स्पेशल सेल के कमांडोज इस गाड़ी के साथ स्टैंड बॉय पर हैं। एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज की सिक्योरिटी विंग और स्थानीय पुलिस मुस्तैद रहेगी।

    पटियाला कोर्ट बनी छावनी
    राणा की कोर्ट में पेशी होगी। पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटियाला कोर्ट छावनी में तब्दील हुआ। सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पैरा मिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

    तिहाड़ जेल में रहेगा राणा
    राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल में हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए हैं। केंद्र सरकार ने इस मामले में एडवोकेट नरेंद्र मान को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। नरेंद्र को केस का ट्रायल पूरा होने तक जिम्मेदारी दी गई है। मान पहले भी कई मामलों में सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा
    भारत में राणा के गुनाहों का हिसाब होगा। NIA राणा से पूछताछ करेगी। पूछताछ में राणा हमले से जुड़े कई अहम बातें एनआईए को बता सकता है। पाकिस्तान में इस हमले की साजिश रचने और हमला कराने में कौन-कौन लोग शामिल थे, इस पर भी नई जानकारी सामने आ सकती है। यही नहीं, डेविड हेडली भारत में किन-किन लोगों के संपर्क में था और किसने उसकी मदद की इस पर से भी परदा उठ सकता है।

    पढ़िए एनआईए की चार्जशीट
    एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, डेविड हेडली ने एक कंपनी ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर’ के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुष्कर, गोवा और पुणे सहित कई भारतीय शहरों का दौरा किया। इस कंपनी का कार्यालय मुंबई के तारदेव रोड पर स्थित था और आरोप है कि राणा ने हेडली को यह ऑफिस स्थापित करने में मदद की।

    कई स्थानों पर किए हमले
    चार्जशीट के अनुसार, राणा भी भारत के विभिन्न स्थानों पर गया था। जांच में पता चला कि हेडली, राणा, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद, सह-संस्थापक ज़की-उर-रहमान लखवी और अन्य ने मिलकर मुंबई में हुए आतंकी हमलों को अंजाम देने में मदद की। चार्जशीट में यह भी कहा है कि हेडली और राणा ने भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थित छाबाद हाउस और दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज जैसे स्थानों पर हमले की योजना बनाई थी।

    कौन है तहव्वुर राणा?

    तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 64 वर्षीय राणा ने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम किया। राणा को काम पसंद नहीं आया और नौकरी छोड़ दी। 1997 में कनाडा चला गया और वहां इमिग्रेशन सर्विसेस देने वाले बिजनेसमैन के तौर पर काम शुरू किया।
    कनाडा से अमेरिका पहुंचा और शिकागो सहित कई लोकेशंस पर फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज नाम से कंसल्टेंसी फर्म खोली। राणा कई बार कनाडा, पाकिस्तान, जर्मनी और इंग्लैंड भी गया। 7 भाषाएं बोल सकता है। भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है।

    Post Views: 440

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleLowest Put Gambling establishment 2025 Gamble Harbors having step one, step 3 or 5 put
    Next Article Great Blue Slot 30 summer bliss 80 freie Spins Machine-Play Free Playtech Slot Games Online
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?