मऊगंंज :– जिला मऊगंज बनने के बाद कई बार सफेद लाल रंग के रंगों से बाजार के सड़क की सरहद सीमा तय करने मार्किंग की जा चुकी है एक वर्ष नौ माह पहले सड़क निर्माण के नाम पर नगर प्रशासन द्वारा सैकड़ो दुकानें तोड़ दी गई थी इतने दिन के बाद सड़क का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ जिला कलेक्टर द्वारा शांति समिति बैठक के दौरान त्योहारों को देखते हुए ठेला व्यापारियों ऑटो चालकों एवं अन्य किसी के द्वारा अतिक्रमण न हो यातायात संचालित रहे मार्किंग कर बाजार को अतिक्रमण मुक्त किये जाने की बात कही गई है नगर परिषद द्वारा डिवाइडर सेंटर से 50 फीट दोनों तरफ लाल पेंट से एक बार फिर मार्किंग की गई है इस नियम का पालन करने अलाउंस किया गया है कि चिन्ह के अंदर दुकान ना लगे और वाहन पार्क ना करें खतरे के निशान के अंदर ऐसी गतिविधि संचालित करने पर नगर पालिका कानूनी कार्रवाई करेगा
नगर परिषद का नहीं है कोई प्लान
मऊगंज जिला बनने के नौ माह पूर्व ही नगर परिषद द्वारा बिना किसी गाइडलाइन और प्लान के पूर्व से संचालित हजारों व्यापारियों की दुकान तोड़ दी गई किंतु नगर बासियों को अभी तक व्यवस्थित रूप से सड़क डिवाइडर फुटपाथ नाली बिजली दुकान नहीं मिल सकी किंतु एक बार फिर लाल निशान लगाकर नगर वासियों को अलर्ट किया गया है अभी तक नगर में ना सब्जी मंडी ऑटो स्टैंड बस स्टैंड फुटकर व्यापारियों के लिए कोई जगह बनाई गई और ना वाहन पार्किंग करने की जगह तय की गई इस स्थिति में व्यापार और यातायात कैसे संचालित होगा यह भगवान भरोसे है
50 फीट में निजी जमीन
नगर परिषद द्वारा डिवाइडर सेंटर से 50 फीट सरहद तय करके लाल निशान लगा दिया गया है इसके पहले पहली बार जब अतिक्रमण हटाया गया था उस समय 42 फीट की लंबाई तय की गई थी 50 फीट के इस नए मार्किंग में कई ऐसे निजी पट्टेदार भी है इस स्थिति में नगर परिषद कैसे तय करेगा की 42 फीट या 50 फीट ले आदेश और मार्किंग सबके लिए समान रूप से हो किंतु 50 फीट के अंदर निजी पट्टेदारों की भी जमीन आएगी अभी नगर परिषद कुछ तय नहीं कर पा रहा किंतु नगर वासियों को हाई अलर्ट जरूर कर दिया गया है।
