मध्य प्रदेश:- विधानसभा चुनाव 2023 के फाइनल रिजल्ट से पहले 230 सीटों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. एग्जिट पोल्स के नतीजों ने बीजेपी में खुशी की लहर, तो वहीं कांग्रेस समेत कई दलों में टेंशन का माहौल पैदा कर दिया है. मध्य प्रदेश में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटी पार्टियों को एग्जिट पोल ने तगड़ा झटका दिया है.
बसपा, सपा और आप को झटका
भाजपा और कांग्रेस के अलावा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, आजाद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरीं थी. लेकिन एग्जिट पोल्स के रिजल्ट ने इन सभी पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं पूर्ण बहुमत का दावा करने वाली कांग्रेस के खेमे में भी गहमागहमी का माहौल है.
एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में बीजेपी- 140 से 162 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 68 से 90 सीटें मिलती दिख रही हैं. तो अन्य के खाते में सिर्फ 0 से 1सीट आती दिख रही हैं. वहीं पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक बीजेपी को 127, कांग्रेस को 96 वहीं अन्य पार्टियों को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं.
किस एग्जिट पोल ने दीं कितनी सीटें
मध्य प्रदेश में 2-8 सीटें अन्य दलों के खातों में जा सकती हैं. टीवी-9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल रिजल्ट ने बीजेपी को 106-116 सीटें औऱ कांग्रेस को 111-121 सीटें दी हैं. जबकि बसपा और सपा का को 00 सीटों पर दिखाया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 0-6 सीटें दी गई हैं. रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 दी हैं. वहीं सपा और बसपा का खाता खुलता भी नहीं दिखाई दे रहा है. टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल में भी समाजवादी पार्टी औऱ बहुजन समाज पार्टी का खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है, वहीं अन्य के पास 5 सीटें जा सकती हैं. सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी बसपा-सपा के खाते में सीटें नहीं दिखाई दे रही हैं, वहीं, अन्य के पास पांच सीटें जा सकती हैं.
