
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ईडी की कार्रवाई जारी है। इस जांच में ईडी के हाथ कई बड़े कारोबारियों और अधिकारियों से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे है। चर्चा है कि कुछ कारोबारियों व अधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश करने की अटकलें थी, देर शाम तक किसी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया है, हालांकि इसे लेकर कोर्ट परिसर में हलचलें देखीं गई। खबर मिल रही है कि ईडी ने जिन्हें हिरासत में लिया है उन्हें अब कल अदालत में पेश किया जा सकता है। ईडी ने अभी तक इन ख़बरों की पुष्टि नहीं की है। अधिक जानकारी के लिए लगातार सूत्रों को खंगाला जा रहा है। और पूरे देश के मीडिया घरानों की नज़र ईडी की कार्रवाई पर टिकी हुई है। ईडी ने जिन लोगों के यहां छापेमारी की थी वहां अधिकांश जगहों पर जांच पूरी होने की जानकारी आ रही हैै
छत्तीसगढ़ में @dir_ed दफ़्तर में क़रीबन 1 दर्जन से अधिक लोगो से पूछताक्ष जारी.. pic.twitter.com/EgtU8NvVQB
— Somesh Patel (@SomeshPatel_) March 30, 2023
सिंह चावला के नाम से मीडिया के घरानों में खबर चलाया जा रहा था कि इनके ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है लेकिन विश्वनीय सूत्रों ने इस बात को स्पष्ट किया है कि मनदीप सिंह चावला के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है ये केवल एक अफवाह फैलाई जा रही है। मनदीप सिंह चावला के पिता का गंभीर बीमारी के चलते इलाज चल रहा है, और घर के सभी सदस्य सुचारु रूप से अपने बुजुर्ग का देखभाल और सेवा जतन करने में जुटे हुए है। विश्वसीय सूत्रों ने ये सम्पूर्ण जानकारी जनता से रिश्ता को फोन पर दी है। सूत्र ये बताने से भी नहीं चूक रहे है कि किसी की भी गिरफ्तारी और कोर्ट पेशी की मंशा ईडी की नहीं है