पूर्णियाः- बिहार के पूर्णिया में एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की निर्मम हत्या कर दी. गोली लगने के तुरंत बाद मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से गांव के लोग हैरान हैं कि आखिर डेढ़ साल की बच्ची ने क्या बिगाड़ा था कि उसे पिता के हाथों मरना पड़ा?
यह घटना जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के पहाड़टोला की है. आरोपी पिता दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि आरोपी की इकलौती बेटी थी. भागलपुर के नारायणपुर गांव में शादी हुई थी. घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी है. हर कोई हत्यारोपी पिता को कोस रहा है.
अपडेट जारी..
