नई दिल्ली:- सभी धर्म और क्षेत्रों की अपनी – अपनी मान्यताएं होती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं सिख समुदाय का नया साल शुरू होने वाला है, जिसे लोग बैसाखी के नाम से जानते हैं। इस साल यह 13 अप्रैल, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन सिखों के लिए बेहद खास होता है। हर साल बैसाखी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाती है।यह वह समय है, जब सिख धर्म के लोग अपने परिवार, दोस्तों, प्रियजनों के साथ इकट्ठा होते हैं और बैसाखी-विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं।
इस साल बैसाखी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2024, दिन शनिवार यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं इस दौरान बैसाखी संक्रान्ति का क्षण रात्रि 09 बजकर 15 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस बार बैसाखी सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आ रही है।
बैसाखी भारत के अन्य हिस्सों में और दुनिया भर के सिखों और हिंदुओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
इस दिन की शुरुआत सिखों गुरुद्वारों में भजन और प्रार्थना के साथ होती है।
इस शुभ अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जाते हैं।
यह पर्व सड़कों पर जुलूस, गायन और नृत्य द्वारा भी चिह्नित किया जाता है।
इस दिन अपने उत्साह को जाहिर करने के लिए पुरुष भांगड़ा और महिलाएं गिद्दा करती हैं, जो पंजाब का पारंपरिक लोक नृत्य है।
इसके साथ ही लोग अपने-अपने घरों में सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य स्वादिष्ट पंजाबी पकवान बनाते हैं।
