Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » काशी–तमिल संगमम की पहली ट्रेन, आज जबलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ बैंड की धुन से किया गया जोरदार स्वागत
    राष्ट्रीय

    काशी–तमिल संगमम की पहली ट्रेन, आज जबलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ बैंड की धुन से किया गया जोरदार स्वागत

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। उत्तर एवं दक्षिण भारतीय संस्कृति को सहेजे हुए काशी–तमिल संगमम की पहली ट्रेन, आज दिनांक 18 नवम्बर शुक्रवार को जबलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर गाड़ी के प्रतिनिधियों का आरपीएफ बैंड की धुन से जोरदार स्वागत किया गया।

    गाड़ी के जबलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर माननीया सांसद राज्य सभा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, माननीय कैंट विधायक जबलपुर श्री अशोक रोहणी एवं जबलपुर शहर के गणमान्य नागरिकों, रेल प्रशासन की ओर से अपर मण्डल रेल प्रबंधक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एवं स्टेशन प्रबंधक राजप्रत्रित सहित सभी रेलकर्मियों द्वारा गाड़ी से आये प्रतिनिधियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत सभी डेलीगट्स के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आ रहे थे।

    यह गाड़ी जबलपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 15:40 बजे गन्तव्य के लिए रवाना हुई। काशी-तमिल संगमम की दूसरी ट्रेन 21 नवम्बर को इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों होकर गन्तव्य के लिए रवाना होगी। काशी-तमिल संगमम 2022 ”आजादी का अमृत महोत्सव” के हिस्से के रूप में भारत सरकार की एक पहल है। यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का उत्सव होगा और तमिल भाषा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का भी उत्सव मनाया जा रहा है। जिसका एक नज़ारा आज जबलपुर स्टेशन पर भी देखने को मिला।

    उल्लेखनीय है कि काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान के सदियों पुराने बंधन और प्राचीन सभ्यतागत जुड़ाव को फिर से खोजने के लिए वाराणसी में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक महीने भर चलने वाला ‘काशी तमिल संगमम’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इन ट्रेन सेवाओं में तमिलनाडु के कुल 2592 प्रतिनिधि शामिल होंगे जिसके प्रत्येक रेक में 216 यात्री होंगे तथा यह ट्रेन मार्ग में 21 स्टेशनों पर रुकेंगी।

    उक्त यात्रा का उद्देश्य आईआईटी चेन्नई और बीएचयू के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, भारतीय संस्कृति की दो प्राचीन अभिव्यक्तियों के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों/विद्वानों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान-सेमिनार, चर्चा आदि दोनों के बीच संबंधों और साझा मूल्यों को सामने लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब रात को 3 बजे “भूल भुलैया” के गाने “मेरे ढोलना” की आवाज सुनी तो लोगों की बढ़ गई दिल की धड़कन
    Next Article नालंदा में निर्माणाधीन ब्रिज अचानक भरभराकर गिरा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?