Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी,19 साल के इस मिस्ट्री स्पिनर पर होगी हर किसी की निगाहें,हैरी ब्रुक के लिए फिर लग सकती है बड़ी बोली…..
    News

    आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी,19 साल के इस मिस्ट्री स्पिनर पर होगी हर किसी की निगाहें,हैरी ब्रुक के लिए फिर लग सकती है बड़ी बोली…..

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  क्रिकेट के खेल में उम्र को महज एक नंबर के तौर पर देखा जाता है। युवा खिलाड़ी 22 गज की पिच पर ऐसा कारनामा कर जाते हैं, जो दिग्गज प्लेयर्स अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते हैं। आईपीएल ऐसा मंच है, जहां दुनियाभर के यंग प्लेयर्स को अपना हुनर दिखाने का प्लेटफॉर्म मिलता है।

    राशिद खान से लेकर नूर अहमद तक, ऐसे ही ना जाने कितने युवा खिलाड़ी रहे हैं, जिनको इस लीग ने वर्ल्ड क्रिकेट में पहचान दिलाई है। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में भी कई यंग प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजियों की नजर रहने वाली है। आइए आपको बताते हैं ऑक्शन में शामिल होने जा रहे सबसे युवा पांच खिलाड़ियों के नाम।

    1. हैरी ब्रूक

    पिछले सीजन हैरी ब्रूक के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने पानी की तरह पैसा बहाया था, लेकिन इंग्लैंड का स्टार बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका था। हालांकि, ब्रूक एकबार फिर इस लीग में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक होंगे। इंग्लिश बैटर की उम्र 24 साल है और इस बार भी ऑक्शन टेबल पर उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।

    2. रचिन रविंद्र

    न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले यंग प्लेयर्स में से एक होंगे। 24 साल के रचिन के नाम पर मिनी ऑक्शन में हर बड़ी टीम की निगाहें रहने वाली है। रचिन टॉप ऑर्डर में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं।

    3. गेराल्ड कोएत्जी

    वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से हर किसी को प्रभावित किया था। कोएत्जी के पास रफ्तार है और वह बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करना भी जानते हैं। कोएत्जी की उम्र महज 23 साल है, लेकिन मिनी ऑक्शन में उनके नाम पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

    4. मुजीब उर रहमान

    साल 2018 में महज 17 साल की उम्र में आईपीएल में कदम रखने वाले मुजीब उर रहमान मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले युवा प्लेयर्स में से एक होंगे। 22 वर्षीय मुजीब को पिछले सीजन कोई खरीदार नहीं मिल सका था, लेकिन इस बार विश्व कप में दमदार प्रदर्शन का स्पिन गेंदबाज को इनाम मिल सकता है।

    5. रेहान अहमद

    इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। रेहान ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है। द हंड्रेड टूर्नामेंट में रेहान ने जबरदस्त गेंदबाजी से खूब महफिल लूटी थी। इंग्लिश स्पिनर ने 6 मैचों में कुल 9 विकेट झटके थे। यही वजह है कि इस युवा प्लेयर पर भी हर टीम की निगाहें रहेंगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel everyone's eyes will be on this 19 year old mystery spinner Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The five youngest players to participate in the IPL auction Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगूगल प्ले स्टोर पर जल्द हो सकता है बदलाव, कंपनी कर रही टेस्टिंग…
    Next Article उर्फी जावेद को कौन कर रहा है बार-बार परेशान,, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया खुलासा, बोलीं….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

    February 20, 2026

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?