छत्तीसगढ़:- निकाय चुनाव के बाद सभी शहरों में नई शहर सरकार का शपथ ग्रहण हो रहा है. जांजगीर के नैला नगर पालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ. नगर पालिका परिषद गौरेला में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव खत्म होनेत के बाद शहर और गांव में नई सरकार का गठन हो रहा है.
नैला नगर पालिका में शपथ ग्रहण: नैला नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इसमें सांसद कलमेश जांगड़े, पूर्व विधायक नारायण चंदेल और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए. इन सभी नेताओं की उपस्थिति में रेखा देवा गढ़ेवाल और बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ लिया. नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल ने शपथ लेने के बाद बीजेपी के आला नेताओं का आभार जताया.
शहर और गांव में नई सरकार का गठन का हुआ. राज्य और केंद्र की योजनाओं के कारण हमें जीत मिली है. गांव और शहर का विकास होगा- कमलेश जांगड़े, सांसद
“नैला में विकास की रफ्तार तेज होगी”: नैला नगर पालिका चुनाव के प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि इस बार विकास की जीत हुई है. केंद्र और राज्य सरकार ने गारंटी पूरी की है. अब नगर पालिका का विकास शुरू होगा. जांजगीर चाम्पा जिले से मेरे पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव का पुराना रिश्ता है. यह उनका कार्य स्थल रहा है. नैला नगर पालिका में बीजेपी की सरकार बैठने के बाद नगर का विकास पूरा होगा.
गौरेला में नई सरकार का गठन: नगर पालिका परिषद गौरेला में भी नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन हुआ. इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू मौजूद रहे. इसके अलावा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी इस समारोह में शिरकत की. गौरेला नगर पालिका परिषद में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित सभी 15 वार्डो के पार्षदों ने शपथ ली है. नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे संस्कृत भाषा मे शपथ ग्रहण किया. इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सभी जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सभी जीते हुए प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र का विकास करना चाहिए.
भूपेश बघेल पर बरसे तोखन साहू: इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में भाजपा की जीत मोदी की गारन्टी की जीत है. विष्णुदेव साय के सुशासन की जीत है. अटल विश्वास पत्र में जो बातें हमने कहीं है. वो सभी बातें हम पूरी करेंगे. वहीं विधानसभा में पीएम आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल के आरोपों पर तोखन साहू ने करारा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आवास,महतारी वन्दन योजना और किसान सम्मान निधि का पैसा दे रही है. तो भूपेश बघेल के पेट में दर्द हो रहा है.
