लोग छोटी-छोटी चीजों पर अपनी नीयत खराब कर देते हैं लेकिन भगवान उन्हें तुरंत इसकी सजा भी दे देता है. एक ऐसा ही वीडियो आज हमें सोशल मीडिया में देखने को मिला. जिसमें स्कूटी सवार एक युवती ने किसी घर के बार सड़क किनारे रखे गमलों को चुराने की कोशिश की लेकिन भगवान ने इसकी सजा उसे तुरंत ही दे दी.वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है.
जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती स्कूटी से जा रही होती है, तभी उसे एक घर के बार सड़क किनारे कुछ गमले रखे हुए दिखाई देते हैं जिनमें छोटे-छोटे पौधे भी लगे हुए हैं. गमलों को देखकर युवती को लालच आ जाता है और वह गमलों के पास पहुंचकर अपनी स्कूटी को रोक लेती है. उसके बाद वह इधर-उधर देखती है कि कहीं कोई देख तो नहीं रहा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके इसकी सजा भी तुरंत ही मिल सकती है.