Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की एक और शानदार ‘लखपति दीदी योजना’ , अब महिलाएं घर बैठे बन सकेंगी करोड़पति! जानें कैसे उठाएं फायदा…
    शीर्ष आलेख

    महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की एक और शानदार ‘लखपति दीदी योजना’ , अब महिलाएं घर बैठे बन सकेंगी करोड़पति! जानें कैसे उठाएं फायदा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से एक फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में लखपति दीदी स्कीम का लक्ष्य बढ़ाने की बात कही गई थी। वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना का लक्ष्य अब दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया जा रहा है। चलिए आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे कि आप लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

    महिलाओं को दिया जाता है प्रशिक्षण
    लखपति दीदी योजना एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस योजना में सरकार द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि महिलाएं पैसा कमा सकें। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस योजना के तहत महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने और कई अन्य लाभकारी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह योजना स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित की जाती है।

    महिलाओं को मिलते हैं कई लाभ
    इस योजना में आपको व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। यह आपको रणनीति बनाने और बाजार तक पहुंचने में भी मदद करता है। लखपति दीदी योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण भी प्रदान किया जाता है। साथ ही महिलाओं को बचत के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है. योजना के तहत कम लागत पर बीमा कवरेज की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

    आवश्यक दस्तावेज
    योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिनमें आधार, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं। अब अगर बात करें कि कौन इसका लाभ ले सकता है यह योजना तो हम आपको बता दें कि इस योजना का लाभ कोई भी महिला उठा सकती है।

    ऐसे करें आवेदन
    इसके लिए महिला को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसे अपने राज्य के स्वयं सहायता समूह में शामिल होना होगा। इसके बाद आपको अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जाना होगा। आपको सभी जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने होंगे। इसके बाद आपके आवेदन की समीक्षा की जाएगी। एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने पर आपसे ऋण के लिए संपर्क किया जाएगा।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur The government has started another wonderful 'Lakhpati Didi Scheme' for women Today latest news Today news की महिलाओं महिला
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवरिष्ठ नागरिकों को मिला तोहफा, अब ट्रेन टिकट बुक कराने पर मिलेगी इतनी छूट…
    Next Article 3 कलेक्टर समेत 6 आईएएस का ट्रांसफर , देखें आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…

    February 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…

    February 4, 2026

    बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…

    February 4, 2026

    इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…
    • बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    • आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?