झारखंड :– विधानसभा के बजट सत्र को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट सत्र के कार्यदिवस की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी हुई। सत्र 24 फरवरी से आरंभ होगा और 27 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को नए सदस्यों के शपथ ग्रहण (यदि हो) के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 फरवरी और 27 फरवरी को वाद-विवाद के बाद राज्य सरकार का उत्तर होगा। इसके बाद 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी।
बजट सत्र के दौरान तीन मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट राज्य सरकार पेश करेगी। बजट सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर-सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। पहले दिन 24 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
दिवंगत हस्तियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र के दौरान कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।
विधानसभा के बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम
24 फरवरी : नए सदस्यों का शपथ (यदि हो), राज्यपाल का अभिभाषण एवं शोक प्रकाश
25 फरवरी : प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद
26 फरवरी : अवकाश
27 फरवरी : प्रश्नकाल, चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और सरकार का उत्तर
28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट पर चर्चा
01-02 मार्च : अवकाश
03 मार्च : आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
04 से 07 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
08-09 मार्च: अवकाश
10 से 11 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
12 से 16 मार्च तक : अवकाश
17 से 21 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
22-23 मार्च : अवकाश
24 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक
25 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
26 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य
27 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प
