Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने देश के करीब दो करोड़ निवेशकों को दिया बड़ा झटका……
    News

    भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने देश के करीब दो करोड़ निवेशकों को दिया बड़ा झटका……

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Saktikant Das) ने देश के 2 करीब करोड़ निवेशकों को बड़ा झटका दिया है. उन्‍होंने कहा कि इस तरह के निवेश में रिस्‍क बहुत है. लिहाजा पहले से लगाए प्रतिबंधों में ढील देने की कोई मंशा नहीं है. उन्‍होंने कहा, ‘जरूरी नहीं जो चीज दूसरे बाजारों के लिए अच्‍छी हो, वह हमारे लिए भी सही साबित हो. इस बारे में मेरी व्‍यक्तिगत राय और रिजर्व बैंक (Reserve bank of india) की राय एक जैसी है.’

    आरबीआई गवर्नर (Governor Saktikant Das) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर रिजर्व बैंक का स्‍टैंड नहीं बदलेगा. यह काफी जोखिम भरा रास्‍ता है और मेरी भी यही व्‍यक्तिगत राय है कि इसे सही नहीं ठहराया जा सकता है. मैं इस बात पर भी नहीं सहमत हो पा रहा कि दुनिया अथवा कोई भी उभरता देश क्रिप्‍टोमेनिया (cryptocurrency news) को लेकर इतना प्रभावित होगा. दास ने यह बयान अमेरिकी सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमीशन की ओर से बिटक्‍वाइन एक्‍सचेंज ट्रेडेड फंड को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर दिया.क्‍यों है गवर्नर को इतनी चिंताआरबीआई गवर्नर (Governor Saktikant Das) ने क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) को लेकर हमेशा चिंता जताई है.

    पिछले साल भी दास ने कहा था कि क्रिप्‍टो संपत्तियों को लेकर आरबीआई के प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जाएगी. उन्‍होंने क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency news) को हमेशा सभी देशों की आर्थिक स्थिरता को गंभीर खतरा बताया है. खासकर भारत जैसी उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए. गवर्नर ने एक बार फिर क्रिप्‍टोकरेंसी (bitcoin price today) में निवेश करने वालों को साफ कहा कि इसके जोखिम को देखते हुए इस पर पहले लगाया बैन हटाया नहीं जाएगा.IMF की हालिया रिपोर्ट का हवालाआरबीआई गवर्नर (Governor Saktikant Das) ने क्रिप्‍टो को रेग्‍यूलेट करने के सवाल पर दो टूक पूछा, आप कैसे इसे रेग्‍यूलेट करें, किसी रेग्‍यूलेट करेंगे और क्‍या रेग्‍यूलेट करेंगे. जो इंडस्‍ट्री वास्‍तविकता में कहीं दिखाई ही नहीं देती, उस पर आखिर कैसे नियंत्रण किया जाए.

    गवर्नर ने अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक हालिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि दुनियाभर के देशों को क्रिप्‍टोकरेंसी के खिलाफ और सख्‍त प्रतिबंध लगाने पर विचार करना चाहिए.Hyundai ने इस गाड़ी को किया GST फ्री, अब ग्राहकों के बचेंगे 1.23 लाख रूपएइसीलिए शुरू की है खुद की डिजिटल करेंसीगवर्नर (Governor Saktikant Das) ने कहा कि क्रिप्‍टोकरेंसी जैसी डिजिटल मुद्रा को नकारते हुए हमने अपनी डिजिटल करेंसी बनाई है. फिलहाल इसका इस्‍तेमाल थोक भुगतान और लेनदेन में किया जा रहा है, लेकिन आगे इसे रिटेल ग्राहकों तक पहुंचाने की भी कवायद शुरू होगी.

    फिलहाल हमारा यूपीआई सिस्‍टम पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैल रहा है और इसका फायदा भी मिलेगा.देश में 1.9 करोड़ क्रिप्‍टो निवेशकघरेलू क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency news in hindi) एक्‍सचेंज क्‍वाइनस्विच की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की समाप्ति तक देश में कुल 1.9 करोड़ क्रिप्‍टो निवेशक थे. इसमें से सबसे ज्‍यादा 8.8 फीसदी सिर्फ दिल्‍ली (delhi news) से थे, जबकि दूसरे पायदान पर 8.3 फीसदी के साथ बैंगलोर है तो मुंबई और हैदराबाद इससे पीछे हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला होम गार्ड के 30000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ……
    Next Article अब मोटर चालकों को भुगतान करने के लिए टोल प्लाजा पर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी , इस तरह से कटेगा टोल टैक्स….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?