नई दिल्ली:– आज के दिन बुधवार को दिन के स्वामी बुध सूर्य के साथ युति संबंध बनाकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके साथ ही आज महाशिवरात्रि का भी महासंयोग बन रहा है और इस पर अद्भुत संयोग यह है कि शिवयोग भी आज लगने जा रहा है। चंद्रमा मकर राशि में शिवजी के प्रिय नक्षत्र श्रवण में होकर सुनफा सहित कई अन्य शुभ योग भी बना रहे हैं जिससे कल का दिन वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इन राशियों को आज के दिन भोलेनाथ की कृपा से परिश्रम से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा और धन के साथ इन्हें धर्म का भी लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं आज इन राशियों को शिवजी की कृपा और शिव योग का क्या लाभ मिलेगा। साथ ही जानें आज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का लकी राशिफल।
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपनी मेहनत के बढकर भाग्य लाभ दिलाएगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज के दिन सहजता पूर्वक पूरा हो सकता है। आपके मन में आज के दिन दया और भक्ति का भाव रहेगा जिससे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी आप सम्मान और लाभ पाएंगे। आपको आज के दिन बिजनेस और आर्थिक योजनाओं में भी भाग्य सफल बनाएगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए किसी संस्थान में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारीवर्ग से सम्मान और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थान और धर्म स्थान की यात्रा होना संभव है। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए आज बुधवार महाशिवरात्रि के उपाय,आपको आज भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। शुभ काम के लिए यात्रा पर जा रहे हैं तो शिव परिवार का हृदय से ध्यान कर लें।
सिंह राशि के जातकों के लिए महादेव उन्नति का मार्ग निष्कंटक बना रहे हैं। इसलिए जो भी आपके रुके हुए और महत्वपूर्ण काम हैं आपको आज के दिन जल्दी-जल्दी निपटाने का प्रयास करना चाहिए। आपको कल कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आपकी सफलता से आपके विरोधी मन ही मन जलेंगे जरूर लेंगे आपका कोई अहित नहीं कर पाएंगे। आपके हाथों आज के दिन कोई पुण्य कर्म भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। खर्च के साथ कमाई का भी संयोग बना रहेगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और लाभ मिल सकता है। कोई चली आ रही परेशानी और बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो इसमें स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज बुधवार महाशिवरात्रि के उपाय, आपको आज के दिन भोलेनाथ का अभिषेक करने के साथ ही साबुत मूंग भी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। किसी शुभ काम पर जा रहे हैं तो शिवलिंग पर चढा एक बेलपत्र अपने माथे से लगाकर साथ ले जाइए।
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। आपको आज के दिन परिवार और समाज से मान सम्मान मिलेगा। आपकी कोई बहुत दिनों की चाहत आज पूरी हो सकती है। कहीं से आपको आर्थिक लाभ का भी संयोग बन सकता है। किसी की मदद करके आपकी आत्मा को खुशी और संतुष्टि मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज के दिन प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। बच्चों की सेहत से संबंधित आपकी किसी चिंता का समाधान होगा। नौकरी में आपका काम आज अनुकूल चलेगा। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज के दिन सहयोग भी मिलेगा। बिजनेस में कमाई से मन ही मन प्रसन्न होंगे।
तुला राशि वालों के लिए आज बुधवार महाशिवरात्रि के उपाय, बेलपत्र पर नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें, 11 अथवा 21 बेलपत्र अर्पित करें तो यह उत्तम होगा। किसी शुभ काम के लिए आज यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से बाहर पैर निकालने से पहले मन ही मन ओम नमः शिवाय मंत्र का ध्यान कर लें।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भोलेनाथ की कृपा से आनंददायक होने वाला है। आप आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे जिसका असर आपके कार्यक्षेत्र में भी दिखेगा। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास आपके सफल होंगे। जो लोग चिकित्सा, रक्षाक्षेत्र, खेल से जुड़े हुए हैं उन जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से उनके पक्ष में रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं अथवा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कल परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी शुभ काम में आप कल शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बुधवार महाशिवरात्रि के उपाय, आपको आज घी से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए, साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो शिवजी का मन में ध्यान कर लें।
कुंभ राशि के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी तो आप दान पुण्य करके पुण्य लाभ भी अर्जित करेंगे। आपको आज किसी शुभ काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन आज अनुकूल और सुखद रहेगा। आपका कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो सफल रहेगी। आप प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता का भी कल लाभ ले पाएंगे। आपको कल वाहन और भौतिक साधनों की प्राप्ति भी हो सकती है। विदेश यात्रा के लिए जो जातक प्रयास कर रहे हैं उनको इस मामले में सकारात्मक खबर मिल सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ और सहयोग भी आपको प्राप्त होगा जो आपके लिए लाभदायक होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज बुधवार महाशिवरात्रि के उपाय,आपको उपाय के तौर पर शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए, किसी शुभ काम पर जा रहे हैं तो शिव पंचाक्षरी मंत्र का कम से कम 11 बार जप कर लें।
