रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा मऊगंज/जिले में अन्य ठगी की तरह अब पपीता लगाने के नाम पर की जा रही है ठगी शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक फैले लंबे गिरोह के सदस्य एडवांस पैसे लेकर गांव के भोले-भाले किसानों को निशाना बना रहे है जिसमें विधिवत डुप्लीकेट रसीद भी दी जा रही हाल ही का मामला है मऊगंज का है जहां बलवंत मिश्रा ग्राम फुरमान सिंह उमेश मिश्रा दुवगवां रामायण दुवेदी दुवगवां प्रकाश चंद द्विवेदी रामलखन मिश्रा करह पहाड़ी के निवासी हैं ठगी का शिकार हुए सभी व्यक्तियों से चालिस चालिस हजार रुपए लिए गए जिसमें सभी को पूरे पैसे की रसीद दी गई है जिसके बदले पपीते का पौधा देने की बात कही गई थी किंतु निश्चित समय बीत जाने के बाद पौधे नहीं दिए गए और ना ही फोन उठाए गए जिसकी शिकायत मऊगंज थाने में 29 सितंबर को दर्ज कराई गई थी किंतु 181 के बाद शिकायत पत्र लिया गया मऊगंज थाने में शिकायत कर्ता द्वारा लिखित रूप से शिकायत दी गई जिसमें थाना प्रभारी द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ना ही पीड़ितों का पैसा एवं पौधे ही वापस कराए गए पीड़ितों द्वारा थाने का रोजाना चक्कर लगाया जाता है थाना प्रभारी द्वारा कोई जवाब या जिम्मेदारी नहीं दिखाई गई ठगी का शिकार युवकों ने जब सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया तो लिखित शिकायत स्वीकार की गई ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों ने बताया थाना प्रभारी द्वारा ठगी करने वाले व्यापारियों को बुलाया गया और बिना कोई आईडी रजिस्ट्रेशन चेक किए उन्हें छोड़ दिया गया और ना ही ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों को बुलाया गया
ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने कोई कार्यवाही ना होने से एसडीओपी मऊगंज को लिखित जानकारी दी है वही एसडीओपी मऊगंज द्वारा एक सप्ताह में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है इन दिनों मऊगंज थाने में थाना प्रभारी के अड़ियल एवं अव्यवहारिक रवैये से पीड़ितों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है वही पीड़ितों को अब एसडीओपी मऊगंज से फरियाद सुना कर न्याय मिलने का आश्वासन मिल रहा है एसडीओपी मऊगंज के कुशल नेतृत्व के कारण पीड़ितों को न्याय मिलने लगा है इस समय मऊगंज थाने में अस्थिरता का माहौल निर्मित है जहां फरियादियों को ही डराने धमकाने का काम किया जा रहा है छोटी सी कार्रवाई को फोटो खिंचवा कर बड़ा दिखाने का चलन तेज हो गया है शिकायतों को लेकर के थाने से ज्यादा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय में फरियादियों की लग रही लाइन जहां पीड़ितों द्वारा बताया गया की न्याय उचित कार्रवाई की जा रही है।