
डेस्क। डीएसपी नेहा पच्चीसिया फिलहाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घर में घुसकर महिला डीएसपी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उनके इंजीनियर पति ने ही मारपीट की। इस मामले में डीएसपी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके में इंजीनियर पति ने डीएसपी पत्नी की पिटाई की है। घर में मिलने आए पति ने पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा है। महिला डीएसपी ने मारपीट की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज कराई है। महिला डीएसपी की शादी तीन साल पहले 2019 में हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति से विवाद हो गया। इसके बाद से वह अलग रह रही हैं।
नेहा पच्चीसिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका पति कुणाल जोशी छोला इलाके में रहता है। महिला अफसर ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पति नशे का आदी है। महिला अफसर नेहा ने अपनी शिकायत में बताया कि पति कुणाल जोशी घर में आने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। जब मैंने उनको अंदर जान से रोका तो वह बदतमीजी पर उतर आए। ही से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मारपीट करते हुए कुणाल ने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। इस मारपीट में नेहा घायल हो गईं।
हालांकि उनको गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पति शराब के नशे में था। वहीं इस पूरे मामले पर पति ने अफसर के सारे आरोपों को नकारते हुए कहा उनकी पत्नी झूठ बोल रही है। मैं तो सिर्फ अपने बच्चों से मिलने के लिए आया था, जिनसे लग मिलने के लिए रोक रही थी। मैंने किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की है, मेरे साथ जबरन विवाद करते हुए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी नेहा वही पुलिस अफसर हैं जो फरवरी 2021 में अपने सीनियर अधिकारी से पंगा लेकर चर्चा में आई थीं। उस वक्त नेहा का का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें उन्होंने नौकरी छोड़नी की बात कही थी। इसके साथ ही लिखा था, ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। हालांकि बाद में नेहा ने कहा था कि यह पोस्ट किसी ने उनको बदनाम करने के लिए की है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है।
डीएसपी नेहा और उनके पति कुणाल जोशी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है। फिलहाल उनका कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। बता दें कि कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेहा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था।