भारतीय सेना के साथ संयुक्त अभियान में CRPF ने इस वर्ष 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों में आठ स्थानीय और 19 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने साल 2022 में घाटी में कुल 187 आतंकवादियों को मार गिराया था।
जम्मू-कश्मीर में जारी है आतंकवादियों का सफाया, सुरक्षाबलों ने इस वर्ष अब तक 27 को किया ढेरसुरक्षाबलों ने इस वर्ष 27 आतंकवादियों को किया ढेर। फाइल फोटो।नई दिल्ली, एएनआई। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान लगातार आतंकवादियों का सफाया कर रहे हैं। भारतीय सेना के साथ संयुक्त अभियान में CRPF ने इस वर्ष 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में आठ स्थानीय और 19 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं।
साल 2022 में मारे गए 187 आतंकवादीसीआरपीएफ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि साल 2022 में सुरक्षाबलों ने घाटी में कुल 187 आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसमें 130 स्थानीय और 57 विदेशी आतंकवादी शामिल थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने यह भी बताया कि इस वर्ष कई अभियानों में कुल 16 नक्सली पकड़े गये हैं।विदेशी आतंकवादियों की संख्या में आई भारी गिरावटएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल विदेशी आतंकवादियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
मालूम हो कि 23 जून को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में सेना ने एक संयुक्त अभियान के तहत घुसपैठ को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया था।सरकार उठा रही है कदममालूम हो कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद आतंकवाद में लगातार कमी देखी जा रही है।