खालिस्तान की आवाज उठाने वाला आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिख फॉर जस्टिस के हेड गुरपतवंत सिंह पन्नू का नया डोजियर तैयार किया, जिसके मुताबिक उसपर पूरे देश में 16 मामले दर्ज हैं. दिल्ली , पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में उसके खिलाफ कई केज दर्ज हैं. यही नहीं उसे लेकर कई खुलासे भी हुए हैं. पन्नू की मंशा भारत को अलग-अलग टुकड़ों में बांटकर कई देश बनाने की है.
बंटवारे के समय 1947 में पन्नू पाकिस्तान के खानकोट गांव से अमृतसर आया था. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली. उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. पन्नू का भाई मगवंत सिंह विदेश में रहता है. वह अमेरिका में अलगाववादी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है. वह पंजाब को भारत से अलग करने की मांग करता है. गृह मंत्रालय ने 7 जुलाई 2022 को उसे आतंकवादी घोषित कर दिया था.डोजियर के मुताबिक पन्नू, भारत को अलग अलग टुकड़ों में बांटकर कई देश बनाना चाहता है.
वह धार्मिक आधार पर विभाजन चाहता है. वह देश के मुस्लिमों को बहला फुसलाकर एक मुस्लिम देश बनाना चाहता है जिसका नाम वो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ उर्दुस्तान रखना चाहता है. इसके अलावा वह कश्मीर के लोगों को भी रेडिकालाइज कर रहा है जिससे कश्मीर को भारत से अलग कर सके.पन्नू के खिलाफ कहां-कहां दर्ज हैं मामले
