Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उपभोक्ताओं का हित, सीएम बघेल के निर्देश पर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी
    छत्तीसगढ

    उपभोक्ताओं का हित, सीएम बघेल के निर्देश पर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

    By Tv 36 HindustanNovember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा निधि में राहत दी है। बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को आधी कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने पहले से ही बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके द्वारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 फीसद राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है।
    गौरतलब है कि कोरोना काल में विगत वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना इस वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी, जिसके कारण इस वर्ष एक साथ दो वर्षों के बाद गणना की स्थिति बन रही है। साथ ही कोरोना काल में लाकडाउन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, जिससे विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग हुआ। इस कारण सामान्य वर्षों की तुलना में इस साल के औसत बिल में वृद्धि हो गई। यह भी एक बड़ा कारण है जिस कारण औसत बिल के कारण अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि अधिक थी।

    उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिल में किए गए अतिरिक्त सुरक्षा निधि को आधी करने के निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग से अनुमति के बाद किया घरेलू उपभोक्ताओं को कुल जारी की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए मैदानी अमले को निर्देशित कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को इसके लिए वर्तमान में जारी बिल में किसी तरह के संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी। बिल जमा करते समय अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करके जमा किया जा सकेगा।

    उपभोक्ता को बिल सुधरवाने बिजली दफ्तर जाना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता बिल में अंकित अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि के 50 प्रतिशत की गणना स्वयं करके बिल राशि से घटाकर इसे जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके द्वारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी। यह सुविधा पॉवर कंपनी के सभी मेनुअली बिलिंग काऊंटर, एटीपी सेंटर और ऑनलाइन पेमेंट मोड पर उपलब्ध रहेगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के मद्देनजर 23 को महत्वपूर्ण बैठक
    Next Article पेट्रोल-डीजल पर दो फीसद वैट कम करने की घोषणा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…

    February 12, 2026

    आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

    February 12, 2026

    अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

    February 12, 2026

    AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…
    • आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…
    • अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
    • AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
    • आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?