Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » धड़क 2 में दिखाया जाएगा जातिवाद का मुद्दा सिद्धांत दोनो कलाकारों ने बताई अंदर की बात…
    समाचार

    धड़क 2 में दिखाया जाएगा जातिवाद का मुद्दा सिद्धांत दोनो कलाकारों ने बताई अंदर की बात…

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– करीब आठ साल पहले आई मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक ‘धड़क’ अंतरजातीय विवाह और सामाजिक भेदभाव पर आधारित थी। अब इस फ्रेंचाइज की अगली फिल्म ‘धड़क 2’ है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं। दोनों कलाकारों ने फिल्म को लेकर खास बातचीत की स्मिता श्रीवास्तव के साथ…

    आपने कहा था कि छोटे शहरों की कहानियां नहीं मिलतीं?
    सिद्धांत: हमारा गांवों का देश है। हर गांव की अपनी विशिष्टता है। भाषा, संस्कृति अलग है, लेकिन कहीं न कहीं एक तार से जुड़े हुए हैं। वो जो तार है, उसे सिनेमा के जरिए ऊपर लाना, वो मुझे कहीं न कहीं लग रहा था कि काफी समय से नहीं हो पा रहा था। जबकि दक्षिण भारतीय सिनेमा बखूबी कर रहा था। ‘कांतारा’ समेत कई सफल दक्षिण भारतीय फिल्में इसका उदाहरण हैं। कहीं न कहीं मुझे लग रहा था कि ऐसी फिल्में यहां भी हो सकती हैं। उस किस्म की स्क्रिप्ट भी नहीं आ रही थी। अब शायद वो फिल्में बन रही हैं, जो जड़ों से ज्यादा जुड़ी हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसी स्क्रिप्ट आई। मुझे इस फिल्म में कुछ अलग करने का मौका मिला है।

    यह फिल्म जातिवाद के मुद्दे को उठा रही है
    तृप्ति: बहुत जरूरी है। फिल्मों के जरिए आप बहुत सारे लोगों को शिक्षित कर सकते हैं। फिल्म में एक लाइन भी है जो मेरी पात्र कहती है कि ‘मुझे लगता था कि यह सब सालों पहले या किसी गांव में होता था। पता ही नहीं है कि ऐसी चीजें होती हैं।’ मुझे यकीन है कि मेरी तरह बहुत से लोग हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि आम तौर पर लोग किन चीजों से गुजरते हैं या उनके साथ कैसा भेदभाव होता है। मुझे लगता है कि जो लोग इस चीज में यकीन रखते हैं, वो इसे देखें और कुछ सीख पाएं तो वहां पर हमारी जीत होगी।

    सिद्धांत: मुझे लगता है कि ऐसी कहानियां बनती आई हैं और बनती रहनी चाहिए क्योंकि याद दिलाना जरूरी है। ऐसी फिल्म का चलना या उसे पसंद करना सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि जिनके बारे में है, जो इससे जुड़े हैं या गुजरे हैं, उनके लिए भी जरूरी है।

    इस इंडस्ट्री में टिके रहने की सबसे बड़ी चुनौती क्या लगती है?
    तृप्ति: (सोचते हुए) मुझे लगता है सबसे बड़ी चुनौती यही है कि आप स्वयं को आस-पास से डिस्कनेक्ट मत करो क्योंकि यह बहुत आसानी से हो जाता है। आपके चारों तरफ कैमरा और लोग होते हैं। एक मौके पर वह काफी अच्छा लगता है कि यहीं जिंदगी है, लेकिन जब आप वापस कमरे में सोने जाते हैं तो लगता है कि वो जिंदगी नहीं है। इसके अलावा मुझे लगता है कि आप बहुत आसानी से लोकप्रियता में डूब जाते हैं। सफलता को हैंडल करना आसान नहीं। यह बतौर इंसान आपको बहुत आसानी से बदल भी देती है। इसकी समझ आपको होनी चाहिए कि कोई भी चीज लंबे समय तक नहीं टिकती है। बस आपको पता होना चाहिए कि आपकी जड़ें कहां से जुड़ी हैं।

    सिद्धांत: इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को डिस्कवर करते रहना। अगर आप एक तरह की चीजें करने लगते हैं तो वो आपका मार्केट बन जाता है। फिर आप दबाव में आते हैं कि उस तरह की चीजें ही आपको डिलिवर करनी हैं। उसके अलावा आने वाली पीढ़ी को उम्मीद दीजिए। मेरे लिए यह सारी चीजें महत्व रखती हैं, इसलिए मैं यहां हूं। जैसा कि तृप्ति ने कहा कि प्रसिद्धि के चक्कर में आप अपने आप को खो देते हैं। यह रहेगा या नहीं रहेगा, उसकी गारंटी नहीं है, लेकिन आप जो करने आए थे, वो करते रहिए।

    आस-पास कभी इस तरह का अन्याय होते देखा?
    तृप्ति: मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि आस-पास ऐसी चीजें नहीं देखीं। जब हमें यह फिल्म आफर हुई थी तो शाजिया (फिल्म की निर्देशक) और हम उस दौरान सामने आने वाली ऐसी ही खबरों के बारे में बात करते थे। बचपन में थोड़ा-बहुत दोस्तों से सुना था कि पड़ोस में किसी की शादी है मगर परिवार नहीं गया क्योंकि अंतरजातीय विवाह है, लेकिन पांच-छह साल बाद सब स्वीकार कर लेते हैं। कई मामलों में स्वीकृति नहीं भी होती। उसके परिणाम अलग ही निकलते हैं। हमें नहीं लगता कि प्यार करना कोई गुनाह है।

    सिद्धांत: मुझे लगता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी भेदभाव से गुजरता है, चाहे रंग को लेकर हो या पैसे, जाति, भाषा या कपड़ों को लेकर हो। किसी न किसी किस्म का भेदभाव सबने अपनी जिंदगी में देखा है। मैंने भी अपने आस-पास देखा है। मैं बलिया से हूं, मैं जब इंडस्ट्री में आया था तो हिंदी सीख ही रहा था, अंग्रेजी तो दूर की बात थी। तब एक हीनभावना कहीं न कहीं अंदर आती थी कि यार मैं अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा हूं तो जिंदगी में आगे कैसे बढूंगा। फिर समझ आया कि ऐसा नहीं है। ऐसे कई अनुभवों को लेकर अपने पात्रों में डालने की कोशिश की है। फिल्म का मुद्दा भी यही है कि डरिए मत, लड़िए।

    Post Views: 470

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहलगाम हमले के 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में किया ढेर …
    Next Article सावन में राम नाम लिखने का है विशेष महत्व, मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?