Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शराब से मौत का मुद्दा सदन में गूंजा, नेता प्रतिपक्ष ने जांजगीर में सेना के जवान की मौत की मुद्दा उठाया…
    समाचार

    शराब से मौत का मुद्दा सदन में गूंजा, नेता प्रतिपक्ष ने जांजगीर में सेना के जवान की मौत की मुद्दा उठाया…

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    सदन में शराब से मौत का मामला भी उठा। नेता प्रतिपक्ष ने जांजगीर के ग्राम रोगदा में तीन लोगों की मौत शराब से होने का मामला उठाया। विपक्ष ने इससे जुड़े कई सवाल विभागीय मंत्री से जाननी चाही, लेकिन जवाब नहीं आया।

    विभागीय मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि विपक्ष जिसे शराब से मौत होना बता रहा है, दरअसल वो दवाई पीकर मरे हैं। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराब से हुई मौत को दवाई से मौत बताकर सरकार सेना का अपमान कर रही है, क्योंकि इसमें सेना के एक जवान की भी मौत हुई है।

    विपक्ष बार-बार इस मामले में सदन की कमेटी की जांच की मांग कर रहा था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सीट पर खड़े होकर मंत्री को निर्देश दिया कि इस मामले में विस्तृत और स्पष्ट उत्तर मंगाकर सदन में कल रखें। जिसके बाद विपक्ष शांत हुआ।

    इससे पहले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जांजगीर इलाके के नवागढ़ ब्लॉक में जहरीली शराब से 3 मौते हुई है, 15 मई 2023 रोगदा गांव में सेना के जवान नंदलाल, सतीश , परस राम साहू की मौत हुई। जिन इलाकों में जहरीली शराब पीने से मौत हुई उस इलाके में कोई अधिकृत सरकारी दुकान नही थी,3 मौतों का जिम्मेदार कौन है ?

    इसी बीच शराब घोटाले पर विपक्ष ने तंज कस दिया, जिसके बाद आबकारी मंत्री ने दिया जवाब – मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इस मामले में चर्चा नही की जा सकती लिखित में जवाब दिया गया। इसी बीच सवाल का जवाब देने के लिए मोहम्मद अकबर खड़े हुए, जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जतायी। विपक्ष की आपत्ति के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर अपनी सीट पर बैठ गये। अध्यक्ष चरणदास महंत ने आबकारी मंत्री कबासी लखमा को कहा – सवाल जहरीली शराब से मौत का है, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में नही है आप जवाब दीजिए।

    विपक्ष की टिप्पणी के बाद आबकारी मंत्री ने कहा – जहरीली शराब से मौत नही हुई. दवाई पीकर मौत हुई है यह डॉक्टर की रिपोर्ट है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, वहां का कांग्रेस कार्यकर्ता जहरीली शराब बेच रहा था, यह सब अखबारों की कटिंग है। नेता प्रतिपक्ष ने मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी मांगी।

    कबासी लखमा ने कहा – जो शराब बेच रहा था उस पर कार्रवाई हुई है, वह कांग्रेस का कार्यकर्ता नही भाजपा कार्यकर्ता है। कवासी लखमा ने सदन में फिर बदला अपना जवाब- जो मौत हुई है वह शराब दुकान की शराब से नही मरा है वह जहर पीकर मरा है.विपक्ष ने कहा यह सब सेना के जवान का अपमान है।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक्ट्रेस कीर्ति सुरेश करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, वरुण धवन के साथ 2024 में आएंगी नजर…
    Next Article सोलर लाइट लगाने के नाम पर 14 लाख का घोटाला ,तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है…

    March 27, 2026

    अब हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, इन टॉप कंपनियों में काम का मौका, आवेदन शुरू…

    March 27, 2026

    भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात BJP को बताया …

    March 27, 2026

    कमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़कर हुआ इतने परसेंट मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत…

    March 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है…
    • अब हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, इन टॉप कंपनियों में काम का मौका, आवेदन शुरू…
    • भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात BJP को बताया …
    • कमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़कर हुआ इतने परसेंट मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत…
    • प्रेमानंद जी ने बताया बड़ा कारण सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाते हो, तो आज ही बंद कर दीजिए नहीं तो …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?