Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टारगेट पूरा करने पर दिल खोलकर बांटा इनाम ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कर दीं XUV 700 और ये लग्जरी कारें…
    समाचार

    टारगेट पूरा करने पर दिल खोलकर बांटा इनाम ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कर दीं XUV 700 और ये लग्जरी कारें…

    By Tv 36 HindustanApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अपने कर्मचारियों के कार्य को सराहने के लिए कई बार कंपनी मालिक उन्हें अच्छे उपहार देते हैं. सूरत के हीरा दिग्गज व्यापारी सावजीभाई ढोलकिया को कौन नहीं जानता, जो अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट करते हैं. अब उन्हीं से प्रेरित होकर अहमदाबाद की एक ज्वेलरी कंपनी ने अपने 12 वरिष्ठ कर्मचारियों को उनके काम की सराहना में कारें भेंट की हैं.

    गुजरात के खेड़ा जिले के महेमदावाद के पास एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रसिद्ध आभूषण विक्रेता कैलाश काबरा ने अपनी कंपनी काबरा ज्वेल्स के विकास में अहम योगदान देने वाले 12 सीनियर टीम मेंबर्स को नई कारें उपहार में दीं. यह पहली बार है जब कंपनी ने 200 करोड़ रुपए का कारोबार हासिल करने के जश्न के हिस्से के रूप में यह पुरस्कार दिया है. काबरा ज्वेल्स लिमिटेड अहमदाबाद में ‘केके ज्वेल्स’ ब्रांड के तहत आभूषण शोरूम संचालित करती है.

    ‘केके ज्वेल्स’ के मालिक कैलाश काबरा ने साल 2006 में महज 21 साल की उम्र में आभूषण उद्योग में कदम रखा था. उन्होंने अपनी कंपनी के अच्छे मुनाफे में से अपने लिए लग्जरी कार खरीदने के बजाय यह मुनाफा अपनी टीम के साथ इनाम के रूप में बांटने का फैसला किया.

    कैलाश काबरा ने कहा, “हमने 2 करोड़ रुपये के टर्नओवर के साथ सिर्फ 12 सदस्यों से शुरुआत की थी. आज हमारी टीम में 140 सदस्य हैं और हमने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि टीम के अथक प्रयासों के बिना संभव नहीं थी. अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदने के बजाय, मैं उन टीम सदस्यों की सराहना करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में अहम भूमिका निभाई और शुरू से ही काबरा ज्वेल्स परिवार का हिस्सा रहे हैं.”

    उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता, चाचा और दादा मेरे गुरु हैं. मेरे बिजनेस गुरु गणपतजी चौधरी ने मुझे ‘कमाओ और वापस पाओ’ का महत्व सिखाया. मुझे उनकी शिक्षाओं का पालन करने पर गर्व है.”

    कैलाश काबरा ने 2006 से अपने साथ जुड़े 12 टीम सदस्यों को Mahindra XUV 700, Toyota Innova, Hyundai i10, Hyundai Accent, Maruti Suzuki Ertiga and Maruti Suzuki Brezza जैसी कारें गिफ्ट दीं. यह पहल सूरत के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया से प्रेरित है, जो दिवाली बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को कारें और मोटरसाइकिल जैसे बड़े उपहार देने के लिए जाने जाते हैं.

    वाहनों के अलावा, कैलाश काबरा ने इस अवसर पर अपनी टीम के अन्य सदस्यों को टू-व्हीलर वाहन, मोबाइल फोन, फैमिली हॉलिडे पैकेज और सोने-चांदी के सिक्के भी उपहार में दिए.

    केके ज्वेल्स के एक कर्मचारी ने कहा, “इतने साल कंपनी के साथ रहे, तो कंपनी ने भी हमें परिवार की तरह रखा और हमारे काम की सराहना करते हुए कार गिफ्ट की.”

    काबरा ज्वेल्स सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों का खुदरा व्यवसाय करती है, जिसमें शादी के आभूषण सबसे लोकप्रिय हैं. कंपनी अहमदाबाद में 7 शोरूम संचालित करती है और गुजरात में विस्तार की योजना बना रही है. तीन महीने पहले इसका आईपीओ भी सफल रहा था.

    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या Ghibli Trend की बहती गंगा में आपने भी शेयर क‍िए हैं अपने प्राइवेट फोटो जानिए क‍ितना डरावना है इसका ‘सच’…
    Next Article सीएम दिल्ली हुए रवाना, राहुल गांधी निकालेंगे कर्नाटक के ‘नाटक’ का हल संकट आन पड़ा है भारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?