Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण में किन कार्यों की होती है मनाही….
    शीर्ष आलेख

    इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण में किन कार्यों की होती है मनाही….

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को अश्विन अमावस्या के दिन कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व भी बहुत है। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

    सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता हैभारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा था। अब 14 अक्तूबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा।

    वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये कामशास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बतना चाहिए। साथ ही इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

    इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता है।ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और न ही इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जह ग्रहण लगता है तो उस समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में 785 पदों पर होगी भर्ती….
    Next Article सिक्किम में बन रहे फिर बाढ़ के हालात….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?