मध्यप्रदेश। लाडली बहना योजना के लिए लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताते चले की पहले और दूसरे चरण के फॉर्म भरने की डेट खत्म हो चुकी है. पहले और दूसरे चरण फॉर्म भरने से वंचित रही महिलाओ को लाडली बहना योजना के आवेदन फार्म भरने का एक और मौका मिलने वाला है.
दरअसल कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके जानकारी दी थी की अब तीसरे चरण से फॉर्म भरने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर के बाद फिर से शुरू हो सकती है. सभी महिलाएं योजना का फार्म भर के ₹1250 रूपए महीने पा सकती है.
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता
1)लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की बहने ही पात्र होगी।
2)आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है।
3)विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
4)आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
5)गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
6)महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
7)उम्मीदवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी चाहिए।
8)इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण का फार्म कैसे भरे?
-लाडली बहना योजना का फार्म भरने के लिए cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं ।
-वेबसाइट पर कैंप विवरण पर क्लिक करें ।
-अपना जिला, पंचायत, नगर निकाय इत्यादि जानकारी भरकर खोजें विकल्प पर क्लिक करें ।
-अब अपने नजदीकी कैंप पर जाएं ।
-कैंप पर अपना आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक विवरण लेकर जाएं और आवेदन फार्म भरकर वहीं पर जमा करें ।
