कानपूर। उत्तर प्रदेश के जिले कानपूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक वकील ने महिला जज के साथ छेड़खानी की। वकील महिला जज को आपत्तिजनक मैसेज भेज कर परेशान करता था। जज की शिकायत पर आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन फिर उसे जमानत मिल गई। अब महिला जज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।, महिला जज को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में हाईकोर्ट ने वकील को अवमानना नोटिस थमाया है।
वकील ने करीब 4 महीने पहले कानपुर की एक महिला जज को फेसबुक पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजा, जिससे जज परेशान हो गईं। जज की शिकायत पर आरोपी वकील को गिरफ्तार किया गया था। बाद में एक लोकल कोर्ट में उसे जमानत मिल गई। महिला जज ने जमानत रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकील की जमानत रद्द कर दी है। साथ ही कोर्ट ने वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही करने का भी आदेश दिया है।