*”मऊगंज_भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा के असामयिक निधन पर जहां समूचे राष्ट्र में शोक की लहर है प्रधानमंत्री से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ ही विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जहां श्रद्धांजलि है वहीं मऊगंज जिले के नेताओं ने भी अपने श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को भारतीय राजनीति के एक आदर्श पुरोधा का निधन बताते हुए इस अपूरणीय छती बताया है। विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रख्यात नाड़ी विशेषज्ञ सरयू प्रसाद वैद्य ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने राजनीतिक काल के अनेक अवसरों पर हुई मुलाकात को ताजा करते हुए कहा कि वह स्वच्छ ईमानदार व आदर्श राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय राजनीति के मान बिंदुओं को स्थापित करने में प्रभात झा जैसे कर्मवीरों के योगदान को यह राष्ट्र सदैव याद रखेगा। हनुमना भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि प्रभात जैसे आदर्श राजनीतिज्ञों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी एक आदर्श राजनीतिक दल के रूप में माना जाता है।
पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार संपत्ति दासगुप्ता ने कहा कि मेरी मुलाकात भोपाल कार्यालय में उनसे मेरे पूज्य पिताजी ने कराई थी उस समय वै भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी थे और चरैवेति आदि पत्रिकाओं का संपादन करते थे।हमारे पूज्य पिताजी ने कहा था कि यह संपत है इसे श्रीकृष्ण महेश्वरीजी ने पत्रकारिता लाइन में उतारा है आप इसका मार्गदर्शन करें उसके बाद अनेक बार उनके सानिध्य मिलता रहा भी हमेशा ही मुझे पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को शेयर करने से नहीं चूकते थे इतना ही नहीं वह हमें स्वयं भी कई बार साक्षात्कार लेने का सुअवसर प्रदान किया था वह हमारे एक आदर्श और पत्रकारिता के गुरु भी थे।।
वरिष्ठ नेता ज्योति गुप्ता एवं हनुमना नगर परिषद अध्यक्ष आशुतोष उर्फ सोनू गुप्ता ने श्री झा को कुशल पत्रकार एवं कुशल राजनेता बताते हुए श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि देने वाले अन्य प्रमुख लोगों मे खटखरी मंडल अध्यक्ष मुद्रा का प्रसाद पटेल मऊगंज मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता विधानसभा संयोजक वीरेंद्र बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष क्रमशः विपिन मिश्रा एवं जयप्रकाश मिश्रा जिला मंत्री अमित सिंह कार्यालय मंत्री भारत लाल पांडे हनुमान मंडल महामंत्री क्रमशः अमरेंद्र बहादुर सिंह संतोष कुमार कोल उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा हनुमान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम गुप्ता पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मोहनलाल कचेर युवा नेता सुमित गुप्ता एवं लवकुश गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष रितेश केसरी भगवान प्रसाद मिश्र अग्रसेन तिवारी पवन पाल सिंघम अंजनी लाल गुप्त देवराज जायसवाल सचिन गुप्ता लक्ष्मी नारायण गुप्त आदि ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा बैकुंठ नाथ से उनकी दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में क्या शांति प्रदान करने परिजनों इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों तथा करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

