नई दिल्ली:–मारा यह देश भाग्यशाली है कि उसकी बागडोर माननीय मोदी जी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है, जिन्होंने अनेकों बार वैश्विक मंच पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है। आपके कार्यकाल में, देश प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन और प्रगति का साक्षी बना है।
दिल्ली प्रवास के दौरान आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दी।
इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा में माननीय प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा दी गई हर गारंटी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा कर रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी को नक्सलवाद के विरुद्ध जारी कार्रवाई, रणनीति व हमारे सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता के संबंध में जानकारी दी। उन्हें अवगत कराया कि बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित हो रही है और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और मार्गदर्शन प्रदान किया, उनका सान्निध्य विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
