जालंधर:– जालंधर में पटाखा दुकान को लेकर फिर से एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक बार फिर से पटाखा दुकान का स्थान बदल दिया गया है। जिला प्रशासन ने पटाखा मार्केट को लेकर बड़ा फैसला लिया है, पहले लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में पटाखा मार्केट लगाने के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इन दोनों जगहों को छोड़कर बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बेअंत सिंह पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दी गई है। बीते दिन मेयर विनीत धीर ने भी कहा था कि खालसा स्कूल और चारा मंडी दोनों जगहों पर दिक्कतें हैं और व्यापारी भी बेअंत सिंह पार्क को ही प्राथमिकता दे रहे हैं इसे देखते हुए एक बार फिर से स्थान बदला जा रहा है।
निरीक्षण में आई कई बात सामने
निगम की टीम ने इस स्थान का निरीक्षण करने के बाद यहा मार्केट लगाने पर सहमति जताई। साथ ही, इस बार चार्जेज भी कम कर दिए गए हैं। पिछली बार जहा 10 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट लिया गया था, वहीं इस बार केवल 5 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट चार्ज किया जाएगा। इससे व्यापारियों को मदद मिलेगी।
पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
बस पलटने से मची अफरा-तफरी, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल
आशिका सिंह के साथ… फोटो शेयर कर भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ पेश किए सबूत, लिखी चौंका देने वाली बातें
उत्तराखण्ड में केवल वही मदरसे संचालित होंगे, जिनमें सरकारी बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे- सीएम
रीवा जिला पंचायत कार्यालय में हादसा: सीईओ कक्ष की छत गिरी, बाल-बाल बचे कर्मचारी ।
