Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को इतना पीटा, हो गई मौत, इस बात को लेकर होता था विवाद …
    समाचार

    लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को इतना पीटा, हो गई मौत, इस बात को लेकर होता था विवाद …

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को उसके प्रेमी ने इतना पीटा कि सप्ताहभर बाद उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है। दरअसल आरोपी प्रेमी शराब पीने का आदी था, इस बात को लेकर उसका प्रेमिका से विवाद होता रहता था। युवती उसे छोडक़र घर आ गई थी, लेकिन हाथ-पैर जोडक़र वह एक महीने पहले ही उसे साथ ले गया था। इसी बीच उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
    सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती सूरजमनिया का कोरिया जिले के गुलियासरई निवासी नारायण सिंह से प्रेम संबंध था। वह 2 साल से उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। यह बात युवती के माता-पिता को भी मालूम थी।
    नारायण सिंह शराब पीने का आदी था, इस वजह से दोनों के बीच इस बातपर अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार नारायण सिंह ने उससे मारपीट भी की थी। तंग आकर युवती अपने माता-पिता के घर चली आई थी।
    युवती जब अपने घर चली आई तो 1 महीने पहले नारायण सिंह उसके घर पहुंचा और साथ चलने की मिन्नतें की। उसने कहा कि अब वह शराब को हाथ तक नहीं लगाएगा। युवक की बात पर भरोसा कर युवती उसके साथ चली गई थी।
    सप्ताहभर पहले बेदम पीटा
    इसी बीच सप्ताहभर पूर्व नारायण सिंह फिर शराब पीकर घर आया। इस बात पर सूरजमनिया ने आपत्ति जताई तो उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इधर उसने युवती का इलाज भी नहीं कराया। युवक के घर पर ही वह दर्द से तड़पती रही।

    मां को फोन कर बताई मारपीट की बात
    4 दिन पूर्व युवती ने फोन कर मां को अपने साथ हुई मारपीट की बात बताई। इस पर युवती के माता-पिता युवक के गांव गुलिया सरई पहुंचे। यहां बेटी को गंभीर हालत में देख वे बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले कर पहुंचे।

    यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे यहां लाया गया। इसी बीच युवती की मौत हो गई। उपरोक्त बातें युवती के परिजनों ने अपने बयान में पुलिस के सामने दर्ज कराई हैं।

    Post Views: 1,470

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यपाल रमेन डेका पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव…
    Next Article अब बालों में डैंड्रफ की समस्या होगी छूमंतर, इन फूलों से बना हेयर मास्क आएगा काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह जल्दी नहीं उठ पाते रोज अपनाएं ये आसान उपाय, दिन की शुरुआत होगी बेहतर…

    October 4, 2026

    मानसून ने प्रदेश से समेटना शुरू किया डेरा, बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी-उमस, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम…

    October 4, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का तूफान दो दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, क्या अजय देवगन बनाएंगे नया रिकॉर्ड…

    October 4, 2026

    टीन शेड के नाम पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप, यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह जल्दी नहीं उठ पाते रोज अपनाएं ये आसान उपाय, दिन की शुरुआत होगी बेहतर…
    • मानसून ने प्रदेश से समेटना शुरू किया डेरा, बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी-उमस, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम…
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का तूफान दो दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, क्या अजय देवगन बनाएंगे नया रिकॉर्ड…
    • टीन शेड के नाम पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप, यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा…
    • बेजुबानों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश, जानवरों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?