मध्यप्रदेश:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी अवस्था बदलते हैं। ग्रहों की बदलती चाल और अवस्था का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। इसी के चलते गुरु ग्रह भी अपनी अवस्था बदलने वाले हैं। वैदिक शास्त्र के अनुसार गुरु को शिक्षक, धार्मिक कार्य, पुण्य, धन-दान का कारक कहा जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार जून महीने की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उदय होने वाले हैं। गुरु उदय होते ही 3 राशियों का भाग्य चमका देंगे।
इन तीन राशिवालों का बदलेगा भाग्य
मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस राशि के लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर आपके कोई काम रुके हुए हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी और सुख-शांति रहेगी। आय के नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा जिससे मोटा मुनाफा हो सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों की समस्याएं खत्म होंगी। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की भी योग बनेंगे। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो 3 जून के बाद आपको मनचाही जॉब ऑफर हो सकती है। धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लव लाइफ की परेशानियां भी दूर होंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों के काम की तारीफ होगी और इसको देखते हुए आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। परिवार में भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। धनलाभ के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। कर्ज को बोझ भी कम हो सकता है। दांपत्य जीवन की समस्याओं में राहत मिलेगी और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।
