Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजधानी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, राज्यपाल अनुसुइया उइके ध्वजारोहण कर परेड की लेंगी सलामी…
    समाचार

    राजधानी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, राज्यपाल अनुसुइया उइके ध्वजारोहण कर परेड की लेंगी सलामी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर. राजधानी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा. राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मार्च-पास्ट में पड़ोसी राज्य झारखंड की सशस्त्र पुलिस बल की प्लाटून भी शामिल होगी. ध्वजारोहण के बाद आकर्षक मार्च-पास्ट और पदक अलंकरण समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. साथ ही शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित झाकियों का भी प्रदर्शन होगा.

    गणतंत्र दिवस पर परेड कमाण्डर पूजा कुमार के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 12 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर मार्च-पास्ट करेंगे. समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, झारखंड राज्य सशस्त्र बल (पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (महिला), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ जेल, नगर सेना पुरूष एवं महिला तथा बैण्ड प्लाटून के जवान मार्च-पास्ट में शामिल होंगे.

    गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में राज्य के पचास से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा. समारोह में उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से भी पुलिस अधिकारियों और जावानों को सम्मानित किया जाएगा. आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा. पुलिस प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया जाएगा. इसी तरह बहादुरी पूर्ण कार्य करने के लिए दो बच्चों को भी 15 हजार रुपए और प्रशंसा पत्र के साथ वीरता पदक प्रदान किया जाएगा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम भूपेश बघेल ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन को दिखाई हरी झंडी,आम आदमी को मिलेगा निशुल्क सेवा…
    Next Article ध्वजारोहण करने सीएम भूपेश बघेल पहुंचे लालबाग मैदान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वो अंदर ले गया और बाहर पति इंतजार करता रहा पुत्र प्राप्ति के नाम पर ढोंगी बाबा ने जो किया, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह…

    March 13, 2026

    युद्ध के बीच ईरान का बड़ा फैसला फीफा वर्ल्ड कप खेलने से किया …

    March 13, 2026

    गूगल मैप्स में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब 3D में देख सकेंगे रास्ते, AI देगा सभी सवालों के जवाब….

    March 13, 2026

    विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वो अंदर ले गया और बाहर पति इंतजार करता रहा पुत्र प्राप्ति के नाम पर ढोंगी बाबा ने जो किया, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह…
    • युद्ध के बीच ईरान का बड़ा फैसला फीफा वर्ल्ड कप खेलने से किया …
    • गूगल मैप्स में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब 3D में देख सकेंगे रास्ते, AI देगा सभी सवालों के जवाब….
    • विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…
    • वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?