माउंट आबू, 28 जनवरी। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में में इन दिनों भीषण ठंड से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
तापमान के निरंतर शून्य के नीचे बने रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान (-3) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन भी शीत लहर का दौर जारी रहने से धूप का असर फीका रहा।
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने आए पर्यटक भी भारी भरकम ऊनी लबादों में लिपटे रहे। सवेरे उद्यानों में फूलों, पेड़-पौधों के पतों, खुले मैदानों, सोलर प्लेटों, आवासीय भवनों की छतों, जलाशयों के किनारे, वाहनों की छतों पर बर्फ की परत जम गई। दूरदराज के गांवों से ग्रामीणों को शहर में सब्जियां आदि पहुंचाने में भी दिक्कतें हुईं।