नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोलबाग इलाके में मोबाइल कारोबारी के दफ्तर में बदमाशों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीटीसीवी में कैद हो गई है. इस घटना के बाद पूरे एरिया में दहशत फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में चेकिंग शुरू कर दी. मामले की जांच की जा रही है. करोल बाग में एक मोबाइल कारोबारी के ऑफिस में करीब 6 बदमाश हथियार लेकर घुस गए.
पुलिस के अनुसार, बदमाश फेस मास्क पहने हुए थे. यह घटना बीती रात करीब 9 बजे की है. ऑफिस में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है. पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े नौ बजे थाना करोल बाग क्षेत्र में लूट की शिकायत मिली थी. इस शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार की रात लगभग 8:50 बजे 5 से 6 हथियारबंद हमलावर आर्य समाज रोड स्थित मोबाइल शॉप में घुस गए और काउंटर से 1.5 करोड़ रुपए ले गए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस लूट की घटना के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.