रायपुर :- प्रदेश में इस साल मार्च का महीना औसत से ज्यादा गर्म रह सकता है। मार्च में औसत दैनिक तापमान 35.3 डिग्री है। यह औसत पिछले 30 वर्षों में औसत तापमान के आधार पर निकाला गया था। इस साल मार्च के 31 दिनों का औसत निकाला जाए तो यह 35.3 से ज्यादा होगा। इसका मतलब है कि 30 साल में गर्मी की तुलना में यह मार्च ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।
दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे देश के लिए लू का पूर्वानुमान जारी किया है। इस हिसाब से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के शहरों में दिन और रात दोनों तापमान औसत से ऊपर रह सकते हैं। मार्च में तापमान उस दिन के औसत तापमान से चार से पांच डिग्री अधिक हो सकता है।
मैनुअल मौसम स्टेशनों की तुलना में, ऑटोमेटिक मौसम स्टेशनों में तापमान सटीकता नहीं होती है। अंतर एक से दो डिग्री या कभी-कभी 2 से 3 डिग्री भी हो सकता है। ऑटोमेटिक उपकरण अधिकांश समय उच्च तापमान दिखाता है। यह डिवाइस के सेंसर की खराबी के कारण हो सकता है।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र में ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों तरह के उपकरण लगे हैं। दोनों उपकरणों का विश्लेषण करने के बाद तापमान जारी किया जाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हर 6 महीने में दोनों यंत्रों की शुद्धता की जांच भी की जाती है।
मार्च में अत्यधिक गर्मी होने पर हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। मौसम विभाग अगले एक-दो दिनों में मार्च की गर्मी की चेतावनी देगा। मौसम विभाग लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके भी बताएगा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।