Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मार्च का महीना लेकर आया अपने साथ कई खास ब्रह्मांडीय घटनाओं को….
    News

    मार्च का महीना लेकर आया अपने साथ कई खास ब्रह्मांडीय घटनाओं को….

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: मार्च का महीना आ गया है। हर एक नए महीने के साथ ही शौकिया खगोलविदों को आसमान में अनोखे नजारों का इंतजार रहता है। मार्च 2024 भी अपने साथ बेहद खास घटनाओं को लेकर आया है। वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक डेविल कॉमेट समेत चंद्रमा से जुड़ी कई घटनाएं इस महीने होंगी। जिन लोगों के पास टेलीस्कोप है यह महीने उनके लिए जुनून को जगाने वाला है। क्योंकि इस दौरान आसमान ब्रह्मांडीय धूल से मुक्त रहेगा। यानी हमें सितारे काफी साफ दिखाई देंगे।

    एस्टेरॉयड तीन जूनो 3 मार्च को दक्षिणी लियो में, सेक्स्टन के साथ 8.6 मैग्नीट्यूड से चमकेगा।9-10 मार्च को मेसियर मैराथन होगा। मेसियर कैटलॉग में अंतरिक्ष की 110 से ज्यादा चीजें लिस्ट की गई हैं, जिनमें कई गैलेक्सी, नेबुला और सितारों का क्लस्टर भी शामिल हैं। खगोलशास्त्री एक ही रात में इन सभी 110 को देखने का प्रयास करेंगे, जो मेसियर मैराथन कहलाता है। छोटे टेलीस्कोप या दूरबीन से भी इन्हें देखा जा सकता है। इसके अलावा 10 मार्च को सुपर न्यू मून भी दिखाई देगा। यह न्यू मून तब होगा जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसी कारण इसे सुपर न्यू मून नाम दिया गया है।

    धूमकेतु आ रहा धरती के करीबमार्च 22 को हमें डेविल कॉमेट दिखाई दे सकता है। यह धूमकेतु 71.2 साल में सूर्य का एक चक्कर लगाता है। अब यह एकबार फिर दिखाई देगा। लंबे समय से इसे देखने का खगोलविद इंतजार कर रहे हैं। इस धूमकेतु का सौर मंडल में आगमन कोई नया नहीं है। इसे 12P पोंस ब्रूक्स के नाम से जाना जाता है। 1812 में इसे धूमकेतु खोजकर्ता जीन-लुई पोंस ने खोजा था।

    लेकिन इसका अवलोकन इतना सटीक नहीं था कि इसके वापसी के समय को लिखा जा सके। 1883 में विलियम ब्रूक्स ने इसे फिर खोजा।मार्च में लगेगा चंद्र ग्रहणमार्च जब खत्म होने वाला होगा, तब 24-25 तारीख को उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह बेहद सूक्षम घटना होगी, जिसमें चंद्रमा की चमक कम होगी।

    यूरोप, पूर्वोत्तर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत में यह दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा हमें 25 मार्च को वर्म माइक्रोमून दिखेगा। यह पूर्णिमा है जो उत्तरी गोलार्ध में केचुओं के जन्म के लिए जानी जाती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचाय में मिलाइए यह एक चीज, फिर दिमाग चलेगा कंप्यूटर से तेज…..
    Next Article अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुला, यह है खास बातें……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही राजधानी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों पीठ के शंकराचार्य…

    January 22, 2026

    अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…

    January 22, 2026

    बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…

    January 22, 2026

    यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही राजधानी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों पीठ के शंकराचार्य…
    • अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…
    • बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…
    • यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…
    • मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?