Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौसम का मिजाज इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 दिन बाद सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान…
    समाचार

    मौसम का मिजाज इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 दिन बाद सिंगल डिजिट में पहुंचा तापमान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा व ओलावृष्टि से रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। जो फसलों के लिए लाभकारी साबित होगा।
    वहीं 26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों भी मौसम परिवर्तन कर सकता है। 26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
    इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी
    वहीं 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के मुताबिक मौसम के इस यूटर्न का फायदा गेहूं व सरसों की फसल पर सकारात्मक पड़ेगा।
    जिस प्रकार से तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, वह चिंताजनक थी। अब रात का तापमान एक बार फिर सिंगल डिजिट में आया है, संभव है कि यह परिस्थिति गेहूं की फसल के अनुकूल है।
    10 दिन बाद तापमान में आई गिरावट
    मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सिंगल डिजिट में था, उसके बाद तेजी से बढ़ा। 10 दिन के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को कई जिलों में तापमान 9.0 से 9.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
    26 व 27 को फसल में सिंचाई न करें किसान

    कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्मराम गोदारा ने कहा कि 26 व 27 फरवरी को फिर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए। 27 फरवरी के बाद ही फसल में सिंचाई करने का निर्णय लें।

    किस जिले का सिंगल डिजिट में पहुंचा
    जिला न्यूनतम
    पानीपत 9.2 डिग्री
    भिवानी 9.6
    गुरुग्राम 9.8
    हिसार 9.4
    करनाल 9.0
    सिरसा 9.0
    पानीपत में फिर बदलेगा मौसम
    पानीपत के कई क्षेत्र में बीते दिनों हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि का असर देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। 17 फरवरी के बाद यह दूसरा मौका है जब तापमान नीचे आया है।
    हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य बना हुआ है। सुबह के समय नमी की मात्रा 76 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को घटकर 54 प्रतिशत रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

    Post Views: 910

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज विजया एकादशी पर करें भगवान विष्णु की ये आरती, चमक जाएगी फूटी किस्मत…
    Next Article विधानसभा का सत्र आज से शुरू, 27 साल बाद सत्तापक्ष में बैठेगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य- ABVV के छठवें दीक्षांत समारोह में ये बोले पूर्व राष्ट्रपति…

    December 4, 2025

    राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए कुरुद के बसंत साहू राष्ट्रपति ने दिया ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कलाकार’ पुरस्कार….

    December 4, 2025

    बाला जी बेकरी चार सालों से स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नाम संचालक राम प्रवेेश कुमार के अनुसार “हमारा लक्ष्य सिर्फ बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देना है।”….

    December 4, 2025

    प्रदेश में मध्याह्न भोजन पर सख्ती, इन स्कूलों के स्व-सहायता समूहों का अनुबंध होगा रद्द…

    December 4, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य- ABVV के छठवें दीक्षांत समारोह में ये बोले पूर्व राष्ट्रपति…
    • राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए कुरुद के बसंत साहू राष्ट्रपति ने दिया ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कलाकार’ पुरस्कार….
    • बाला जी बेकरी चार सालों से स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नाम संचालक राम प्रवेेश कुमार के अनुसार “हमारा लक्ष्य सिर्फ बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देना है।”….
    • प्रदेश में मध्याह्न भोजन पर सख्ती, इन स्कूलों के स्व-सहायता समूहों का अनुबंध होगा रद्द…
    • पुतिन भारत पहुंचे, मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत भारत-रूस ने 2 बिलियन डॉलर की न्यूक्लियर डील पर लगी मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?