नई दिल्ली:- हर खाद्य पदार्थ की अपनी कुछ खासियत और सीमाएं होती हैं। ये कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं तो कुछ लोगों को दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो स्वाद के नाम पर शरीर को सिर्फ नुकसान पहुंचा रही हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारालक्ष्मी के मुताबिक इन 10 फूड्स में शरीर को खराब करने की ताकत है। इससे ना आपका दिल बच सकता है और ना ही आपका दिमाग। ये फूड्स इंफ्लामेशन के कारण हैं और इनसे दूर रहना ही आपकी लिए सबसे बड़ी दवा है।
