मध्यप्रदेश। मायावती की पार्टी बीएसपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 26 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. बीएसपी से टिकट मिलने वाले कुछ उम्मीदवारों के नामों की खास चर्चा हो रही है,
दबंग विधायक रामबाई
बसपा की सूची में सबसे खास नाम दबंग विधायक कही जाने वाली राम बाई का है. रामबाई को पथरिया सीट पर बसपा ने एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.कई विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है, लेकिन बसपा ने एक बार फिर रामबाई पर भरोसा जताया है और उनका टिकट बरकरार रखा है. वहीं बीजेपी ने पथरिया सीट से एक बार फिर लखन सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है.
भाजपा से आए घासीराम पटेल को मौका
बसपा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर बीएसपी का दामन थामने वाले घासीराम पटेल को राजनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. राजनगर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने अरविंद पटैरिया को उम्मीदवार बनाया था, जिससे नाराज होकर घासीराम पटेल ने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 साल तक काम करने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया. घासीराम पटेल पहले रामराज पाठक राजनगर से बीएसपी के प्रत्याशी थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया है.
बीजेपी से नाराज सुभाष शर्मा उम्मीदवार
बसपा ने बीजेपी छोड़कर आए सुभाष शर्मा ‘डोली’ को चित्रकूट से टिकट दिया है. दरअसल बीजेपी ने पहली सूची में चित्रकूट विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद से टिकट की दावेदारी कर रहे सुभाष शर्मा ने पार्टी से नाराज होकर बीएसपी का दामन थाम लिया था. अब सुभाष शर्मा सुरेंद्र सिंह गहरवार से मुकाबला करते नजर आएंगे.
इस पार्टी के साथ BSP का समझौता
बसपा के पास मध्यप्रदेश में वर्तमान में 2 सीट हैं. लेकिन बसपा सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. बीएसपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ समझौता किया है.
