Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने ही रची थी हत्या की साजिश सुपारी देकर कराई हत्या साजिशकर्ता सेना में है पदस्थ, सभी आरोपी गिरफ्तार
    अपराध

    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने ही रची थी हत्या की साजिश सुपारी देकर कराई हत्या साजिशकर्ता सेना में है पदस्थ, सभी आरोपी गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा, 11 दिसंबर। पुलिस चौकी राजगामार क्षेत्र में घटित हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है । उक्त हत्याकांड दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को घटित हुआ था, तब से लगातार कोरबा पुलिस की 3 टीम अज्ञात आरोपीगण के तलाश में लगी थी । मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित 03 अन्य आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले का मुख्य आरोपी संजीव साहू भारतीय सेना में सिपाही है ।

            मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22-10-2021 के शाम करीब 5:00 बजे ग्राम करुमौहा चौकी राजगामार क्षेत्र में कुलदीप सिंह बंजारे पिता गया प्रसाद बंजारे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी  । मामले में पुलिस चौकी राजगामार थाना बालको में अपराध क्रमांक 548/2021 धारा 302, 201,34  भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था  । 
       मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन कर 03 टीमो को अलग अलग टास्क सौंपा गया था जिनके द्वारा घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर लगातार पूछताछ किया जा रहा था । मृतक कुलदीप बंजारे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था एवं शांत स्वभाव का व्यक्ति था जिसकी किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं थी जिससे विवेचना में ऐसा कोई सुराग  नहीं मिल पा रहा था जिससे कि अज्ञात हत्यारों तक पहुंचा जा सके ।
       विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक एवं घटना के पूर्व मृतक के के घर पर एक मोटरसाइकिल में 3 लोग आए थे जो नए लोग थे जिनका चेहरा बंधा हुआ था जो मृतक को घर से बाहर दूर ले जाकर बातचीत किया करते थे इस आधार पर राजगामार बालको कोरबा शहर उरगा एवं अन्य स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की लगातार पड़ताल की गई एवं अज्ञात आरोपी के आने-जाने के सभी संभावित रास्तों में रहने वाले लोगों से पूछताछ किया । इसी दौरान पता चला कि  पालेश्वर दास मानिकपुरी , मंगलदास महंत  एवं चंद्रादास नामक व्यक्ति  घटना दिनांक एवं घटना के पूर्व भी मृतक से आकर मिले थे । आधार पर तीनों संदेही गण को हिरासत में लेकर हिकमतमली से पूछताछ करने पर आरोपी गण ने अपना अपराध स्वीकार किया और पूरे मामले का खुलासा किया  जो इस प्रकार है :- 

    आरोपीगण के द्वारा बताया गया कि मृतक कुलदीप बंजारे की शादी करीब 1 वर्ष पूर्व बिंदु बंजारे लड़की के साथ हुई है । आरोपी संजीव साहू उर्फ संजू साहू पिता चैनू राम साहू जो कि सेना में सिपाही है जिसकी पोस्टिंग लद्दाख में है वह बिंदु बंजारे से प्रेम करता था किन्तु दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण विवाह करने से मना कर दिया था । इसी दौरान बिंदु बंजारे का विवाह मृतक कुलदीप बंजारे से हो गया । संजीव साहू उर्फ संजू साहू विवाह के बाद भी बिंदु बंजारे के साथ प्रेम संबंध रखने का दबाव बनाने लगा जिसे बिंदु बंजारे ने मना कर दिया । आरोपी संजीव उर्फ संजू साहू ने मृतक कुलदीप बंजारे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया ताकि बिंदु बंजारे के साथ प्रेम सम्बन्ध बना रहे और अपने मित्र बालेश्वर दास मानिकपुरी से प्लान के बारे में बता कर कुलदीप बंजारे की हत्या करने हेतु 2 लाख 30 हजार सुपारी देकर सौदा तय हुआ , फिर पालेश्वर दास मानिकपुरी नेअपने साथी मंगल दास महंत एवं चंद्रा दास के साथ मिलकर घटना करने का प्लान बनाया । आरोपी संजीव दास साहू के द्वारा मृतक कुलदीप बंजारे के घर का फोटो एवं कुलदीप बंजारे का फोटो मोबाइल के माध्यम से भेजा गया । फिर आरोपीगण मोटरसाइकिल में कुलदीप बंजारे के घर आकर से गड़ा धन खोजने के नाम पर दोस्ती की और कुलदीप बंजारे को एकांत में ले जाकर बात करने लगे । 3 – 4 दिनों तक बात करने के बाद दिनांक 22 अक्टूबर के शाम करीब 5:00 बजे तीनों आरोपी कुलदीप बंजारे के घर आए और गड़ा धन के मामले में बात करने के बहाने ग्राम करूमौहा के जंगल में ले जाकर आरोपी को चाकू से मारकर हत्या कर दिए ।
    आरोपी संजू साहू से मिले रकम से आरोपी बालेश्वर दास मानिकपुरी एक ट्रैक्टर फाइनेंस में खरीदा है । घटना में प्रयुक्त चाकू ,मोटरसाइकिल एवं खरीदा गया ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया है आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।
    इस पूरे मामले का मास्टर माइंड संजीव साहू उर्फ संजू साहू पिता चैनू राम साहू निवासी ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का है जो कि भारतीय सेना में सिपाही के पद पर पदस्थ है वर्तमान में लद्दाख क्षेत्र में पदस्थ है ।
    गिरफ्तार आरोपीगण के नाम इस प्रकार हैं :-
    1- संजीव साहू उर्फ संजू साहू पिता चैनूराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भैसों थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
    2- पालेश्वर दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय दास मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष निवासी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
    3- मंगल दास महंत पिता माखन दास महंत उम्र 28 वर्ष निवासी बुची हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
    4 चंद्रादास पिता स्वर्गीय जंगल उदास उम्र 35 वर्ष निवासी नगला थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

    Post Views: 0

    army conspiracy in one sided love it was the lover mad murder posted the conspirators The mystery of blind murder was solved who had hatched
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहुक्का एसोसिएशन ने ली प्रेस वार्ता, सरकार के समक्ष रखी अपनी मांग
    Next Article ग्रामीण अंचल में मुर्गा बाजार में लगने वाले सट्टे में तेजी, विभाग मौन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?