न्यू दिल्ली: गुगल की एक पॉपुलर सर्विस हमेशा के लिए बंद होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं Google Hangouts की। अगर आपने भी इस सर्विस का इस्तेमाल किया है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, गूगल ने 2020 में गुगल चैट को पेश किया और तब से ही कंपनी धीरे-धीरे अपने यूजर्स को गूगल हैंगआउट्स से गूगल चैट पर शिफ्ट होने के लिए प्रेरित कर रही है। कंपनी का कहना है कि गूगल चैट बेहतर कनेक्शन और कोलैबरेशन प्रदान करता है। फिर इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि वह इस साल के अंत में गूगल हैंगआउट्स को बंद कर देगी। कुछ ही समय बाद, हैंगआउट्स के एंड्रॉइड और आईओएस वर्जन ने काम करना बंद कर दिया।
कंपनी ने गूगल क्रोम पर गूगल हैंगआउट्स के ब्राउज़र एक्सटेंशन को भी डिसेबल कर दिया है। फिलहाल, आप केवल इसकी ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करके हैंगआउट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन ये सुविधा भी नवंबर में बंद होने वाली है। इससे पहले, गूगल हैंगआउट्स यूजर्स को गुगल टेकाउट के माध्यम से अपने चैट हिस्ट्री को डाउनलोड करने की सलाह दे रहा है।
कंपनी ने एक सपोर्ट पेज में लिखा है कि यूजर 1 नवंबर, 2022 तक वेब पर हैंगआउट्स का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, इस तारीख के बाद, यह सभी यूजर्स को वेब पर गूगल चैट पर डायरेक्ट करेगा। दरअसल, यूजर्स को हैंगआउट्स से चैट पर शिफ्ट कराने के लिए ये तरीका अपना रही है। इसके अलावा, गूगल ने कहा कि हैंगआउट्स यूजर्स के पास गुगल टेकाउट के माध्यम से अपना सारा डेटा डाउनलोड करने के लिए 1 जनवरी 2023 तक का समय है, जिसके बाद वे अपनी सभी चैट को खो देंगे।
कंपनी ने एक सपोर्ट पेज पृष्ठ में लिखा “वेब पर हैंगआउट्स का एक्सेस 1 नवंबर, 2022 तक उपलब्ध होगा। इसके बाद, यूजर्स को वेब पर चैट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यूजर 1 जनवरी, 2023 तक अपना डेटा डाउनलोड करने के लिए गुगल टेकाउट का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।”
इसलिए, यदि आप अपने सभी गूगल हैंगआउट्स डेटा को सर्विस बंद होने से पहले डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
गुगल टेकाउट के माध्यम से अपना Google Hangouts डेटा कैसे डाउनलोड करें:
स्टेप 1: गुगल टेकाउट पर जाएं और उस गूगल अकाउंट से साइन इन करें जिसका उपयोग आप Hangouts में करते हैं।
स्टेप 2: उपलब्ध एप्लिकेशन में, Hangouts चुनें और बाकी को डी-सिलेक्ट करें।
स्टेप 3: नेक्स्ट स्टेप पर क्लिक करें।
स्टेप 4: डिलीवरी मेथड में, चुनें कि आप कितनी बार बैकअप डाउनलोड करना चाहते हैं। चूंकि हैंगआउट्स को जल्द ही गूगल चैट में अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए हम वन-टाइम डाउनलोड करने की अनुशंसा करते हैं।
स्टेप 5: फाइल टाइप प्रकार चुनें।
स्टेप 6: अब, एक्सपोर्ट पर क्लिक करें।
गूगल का कहना है कि एक मैसेज यूजर्स को बताएगा कि वह हैंगआउट्स से फाइल्स की एक कॉपी बना रहा है। टेकआउट प्रोसेस पूरा होने पर यूजर्स को एक ईमेल प्राप्त होगा। फिर वे अपने हैंगआउट्स डेटा को सुरक्षित रखने के लिए फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।