Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेरह से पंद्रह अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रध्वज अवश्य फहरायें – पीएम मोदी
    राष्ट्रीय

    तेरह से पंद्रह अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रध्वज अवश्य फहरायें – पीएम मोदी

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर इस बार स्वतंत्रता दिवस का खास बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की अपील की है। हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज जरूर फहरायें। पीएम मोदी ने इसको लेकर ट्वीट पर लिखा है कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन तीन दिनों में देशभर के बीस करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जायेगा। पीएम ने राष्ट्रध्वज फहराने की अपील करते हुये इतिहास से जुड़ी ऐसी ही कुछ रोचक जानकारियां भी शेयर की हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं , जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिये एक ध्वज का स्वप्न देखा था , जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे। हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल जब हम “आजादी का अमृत” महोत्सव मना रहे हैं , तो आईये ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। अब 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहरायें या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी। मोदी ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाने संबंधी आधिकारिक संवाद की जानकारी भी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गये पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट करते हुये बताया कि ये पहला राष्ट्रध्वज नई दिल्ली में आर्मी बैटल ऑनर्स मेस के पास है।दरअसल सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। इस अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जायेगी। छात्रों , एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी।

    Post Views: 0

    hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleद्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आदिवासी समाज ने ओड़गी बस स्टैंड में आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न
    Next Article धमकी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर से मिले सलमान खान, मांगी हथियार रखने की परमिशन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…

    April 4, 2026

    इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…

    April 4, 2026

    पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…

    April 4, 2026

    अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…
    • इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…
    • पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…
    • अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…
    • अब गैस स‍िलेंडर भूल जाइए, सरकार का प्‍लान-B बदल देगा घर की रसोई, सालों-साल हुई जंग तो भी टेंशन नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?