त्रिलोचन चक्रवर्ती
कोरिया, 13 जनवरी। कोरिया जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पुलिस थाना जनकपुर के ग्राम भगवानपुर में नशे की हालत में एक भांजे ने अपने ही मामा की हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भगवानपुर के गंगू विश्वकर्मा (मामा) और सुखदेव विश्वकर्मा (भांजा) के बीच नशे की हालत पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी बीच आरोपी भांजे ने अपने ही मामा पर लाठी से वार कर दिया। लाठी के जोरदार प्रहार से गंगू विश्वकर्मा घायल होकर गिर गया, वहीं आरोपी सुखदेव मौके से फरार हो गया,गंभीर हालत में घायल मामा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई वहीं आरोपी भांजे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।